Dhadak 2 First Review: हिट या फ्लॉप… तृप्ति डिमरी की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, मिले इतने स्टार्स

Updated:
विज्ञापन

Dhadak 2 First Review

Dhadak 2 First Review: तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर धड़क 2 सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म को देखने के लिए फैंस सुपरएक्साइटेड है. इसकी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 से होगी. दोनों में से विजयी कौन होगा, ये ओपनिंग डे को ही पता चलेगा. इससे पहले मूवी का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है.

विज्ञापन

Dhadak 2 First Review: शाजिया इकबाल की ओर से निर्देशित, धड़क 2 बस कुछ ही घंटों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मूवी जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर अभिनीत धड़क का सीक्वल है. इसमें तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में है. धर्मा प्रोडक्शंस, जी स्टूडियोज और क्लाउड 9 पिक्चर्स की ओर से निर्मित, धड़क 2 अपने हिट सॉन्ग की बदौलत युवाओं का ध्यान आकर्षित कर रही है. इसकी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर सन ऑफ सरदार 2 से होगी. अब इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है.

धड़क 2 का फर्स्ट रिव्यू आया सामने

फिल्म क्रिटिक्स कुलदीप ने धड़क 2 का फर्स्ट रिव्यू शेयर किया. उन्होंने मूवी की तारीफ करते हुए इसे 5 में से 5 स्टार दिए और लिखा, “फर्स्ट फ्रेम से लेकर दिल दहला देने वाले आखिरी पल तक, धड़क 2 सीधे दिल को छू जाती है. 2 घंटे 26 मिनट की इस फिल्म में शाजिया इकबाल ने एक ऐसी फिल्म पेश की है, जो सिर्फ कहानी नहीं कहती बल्कि आपकी रूह को जगा देती है.”

मस्ट वॉच है धड़क 2

क्रिटिक्स ने आगे कहा, “शायद ही कोई फिल्म आपको भावनात्मक रूप से टूटा हुआ, फिर भी संतुष्ट कर दे, लेकिन धड़क 2 ऐसा ही करती है. पहली बार, मैंने खुद को किसी फिल्म को देखकर रोते हुए पाया. यह सिर्फ सिनेमा नहीं है, यह पर्दे पर कैद एक जीवंत अनुभव है. यह मस्ट वॉच है.”

धड़क 2 की क्या है कहानी

धड़क 2 जातिगत भेदभाव और सामाजिक संघर्ष की बैकग्राउंड पर आधारित एक दिल दहला देने वाली लव स्टोरी है. सिद्धांत चतुर्वेदी नीलेश की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक कॉलेज छात्र है. वह कैंपस और निजी जीवन में कई संघर्षों का सामना करता है, लेकिन कभी पीछे नहीं हटता. त्रिप्ति डिमरी विधि की भूमिका में हैं, जिनकी पारिवारिक बैकग्राउंड उनके रिश्ते में एक बड़ी बाधा बन जाती है.

यह भी पढ़ें- Kingdom Flop Or Hit: विजय देवरकोंडा की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, जानें किंगडम हिट हुई या मिस, मिले इतने स्टार्स

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola