Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 10: हिट या फ्लॉप? अजय देवगन की फिल्म की कमाई ने किया सबको हैरान, जानें टोटल कलेक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Aug 2025 9:05 AM
Son Of Sardaar 2 Box Office Coillecton
Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 10: अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला, जिसकी असर फिल्म की कमाई पर पड़ी. फिल्म को सैयारा ने कड़ी टक्कर दी. मूवी ने 10 दिन में कितना कलेक्शन कर लिया, इसके बारे में आपको बताते हैं.
Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 10: अजय देवगन, मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को सिनेमाघरों में एक हफ्ता हो गया है. फिल्म ने धीमी कमाई से अपनी शुरुआत की और फिर इसके कलेक्शन का ग्राफ नीचे गिरता गया. हर दिन मूवी ने सिंगल डिजिट में ही कमाई की. अजय की मूवी का क्लैश ‘धड़क 2’ से हुआ, जो बॉक्स ऑफिस पर बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है. दूसरी तरफ मोहित सूरी की फिल्म सैयारा ने भी दोनों मूवीज के पसीने छुड़ा दिए. आइए 10वें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.
10वें दिन सन ऑफ सरदार 2 का नहीं सुधरा कलेक्शन का ग्राफ
सन ऑफ सरदार 2 ने दर्शकों को निराश किया और इसका असर फिल्म की कमाई पर देखने को मिला. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 10वें दिन सिर्फ 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. अब अजय देवगन की फिल्म का नेट कलेक्शन 38.26 करोड़ रुपये हो गया है. इस हफ्ते फिल्म की टक्कर ऋतिक रोशन- जूनियर एनटीआर की वॉर 2 और रजनीकांत की कुली से होने वाली है. दोनों फिल्मों का बहुत बज सोशल मीडिया पर है. ऐसे में सन ऑफ सरदार 2 का बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना मुश्किल होगा.
सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर कर रही संघर्ष
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1- 7.25 करोड़
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 2- 7.5 करोड़
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 3- 9.64 करोड़
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 4- 2.5 करोड़
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 5- 2.76 करोड़
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 6- 1.64 करोड़
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 7- 1.42 करोड़
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 8- 1.19 करोड़
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 9- 0.49 करोड़
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 10- 0.01 करोड़
Total Collection- 38.26 करोड़
यह भी पढ़ें- Saiyaara: मृणाल ठाकुर ने ‘सैयारा’ की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, ‘सन ऑफ सरदार 2’ के साथ क्लैश पर कहा- बहुत सारे सवाल हैं…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










