Sky Force Box Office Day 6: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स क्रैश हुई या भरी ऊंची उड़ान, जान लें कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन

Sky Force Box Office Day 17

Sky Force Box Office Day 6: अक्षय कुमार और वीर पहरिया स्टारर स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. आइये जानते हैं छठे दिन इसने कितना कमाया.

विज्ञापन

Sky Force Box Office Day 6: अक्षय कुमार और वीर पहरिया स्टारर एक्शन ड्रामा स्काई फोर्स ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी स्पीड तेज कर ली है. फिल्म वीकडेज में भी शानदार कमाई कर रही है. 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज मूवी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और जल्द ही यह भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. एक्शन-ड्रामा में सारा अली खान और निमरत कौर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. आइये जानते हैं छठे दिन मूवी ने कितना कलेक्शन किया.

स्काई फोर्स ने छठे दिन कमाए इतने करोड़

Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 6वें दिन 5.75 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 80.75 करोड़ हो गया है. स्काई फोर्स ने अपने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की और वीकेंड तक 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. एक्शन-ड्रामा ने हाल के वर्षों में अक्षय के लिए सबसे अच्छा ओपनिंग डे प्रदर्शन दर्ज किया है.

स्काई फोर्स का कलेक्शन

  • Sky Force Box Office Collection Day 1- 12.25 करोड़
  • Sky Force Box Office Collection Day 2- 22 करोड़
  • Sky Force Box Office Collection Day 3- 28 करोड़
  • Sky Force Box Office Collection Day 4- 7 करोड़
  • Sky Force Box Office Collection Day 5- 5.75 करोड़
  • Sky Force Box Office Collection Day 6- 5.75 करोड़

Sky Force Total Collection- 80.75 करोड़

क्या है स्काई फोर्स की कहानी

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के हमले पर आधारित है. फिल्म का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है. इसका निर्माण दिनेश विजान और अमर कौशिक ने मैडॉक फिल्म्स के तहत किया है, साथ ही ज्योति देशपांडे ने जियो स्टूडियो के तहत इसका निर्माण किया है. फिल्म में सारा अली खान और निमरत कौर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं और यह 24 जनवरी को रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ें- Sky Force Box Office Day 5: स्काई फोर्स हिट हुई या फ्लॉप, वर्ल्डवाइड 100 कमा लिए इतने करोड़

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola