Sky Force Box Office Day 5: स्काई फोर्स हिट हुई या फ्लॉप, वर्ल्डवाइड 100 कमा लिए इतने करोड़

Updated:
विज्ञापन

Sky Force Box Office Collection Day 11

Sky Force Box Office Day 5: अक्षय कुमार, वीर पहरिया, सारा अली खान और निमरत कौर स्टारर स्काई फोर्स 24 जनवरी को रिलीज हुई. आइये जानते हैं 5 दिनों में इसने कितने करोड़ की कमाई की.

विज्ञापन

Sky Force Box Office Day 5: अक्षय कुमार, वीर पहारिया स्टारर एक्शन ड्रामा स्काई फोर्स टिकट खिड़की पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने एक सप्ताह के भीतर ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी की ओर से निर्देशित मूवी देशभक्ति पर आधारित है. इसकी रिलीज सही समय पर हुई थी, क्योंकि यह गणतंत्र दिवस से ठीक दो दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई. स्काई फोर्स को क्रिटिक्स और दर्शकों से भी पॉजिटिव रिव्यू मिले थे. आइये जानते हैं 5 दिनों इसका कितना कलेक्शन हुआ.

स्काई फोर्स ने 5 दिनों में की इतनी कमाई

Sacnilk के मुताबिक, स्काई फोर्स ने 5वें दिन 5.75 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 75.00 करोड़ हो गया. मंगलवार को सिनेमाघरों में इसकी कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 11.81 प्रतिशत रही. फिल्म को सुबह के शो में 6.53 प्रतिशत, दोपहर के शो में 10.87 प्रतिशत, शाम के शो में 12.38 प्रतिशत और रात के शो में 17.44 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी मिली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एरियल ड्रामा करीब 160 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी.

दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर स्काई फोर्स ने कमाए इतने करोड़

संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर की ओर से निर्देशित, स्काई फोर्स ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है. अनुमान के मुताबिक, अक्षय कुमार और वीर पहरिया की फिल्म ने पांच दिनों में ठीक 101 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है. एरियल एक्शन ने विदेशों से लगभग 8 करोड़ रुपये एकत्र किए और शेष 93 करोड़ रुपये (77.75 करोड़ नेट) भारतीय बाजारों से आए हैं.

स्काई फोर्स का कलेक्शन

  • Sky Force Box Office Collection Day 1- 12.25 करोड़
  • Sky Force Box Office Collection Day 2- 22 करोड़
  • Sky Force Box Office Collection Day 3- 28 करोड़
  • Sky Force Box Office Collection Day 4- 7 करोड़
  • Sky Force Box Office Collection Day 5- 5.75 करोड़

Sky Force Total Collection- 75.00 करोड़

स्काई फोर्स के बारे में

यह एक्शन ड्रामा भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सबसे घातक हवाई हमलों में से एक की सच्ची घटनाओं पर आधारित है. फिल्म में अक्षय कुमार, वीर पहारिया, सारा अली खान, निम्रत कौर, बोगुमिला बुबियाक, इरीना स्वेकोवा और एमिलिजा सेनवैयते जैसे कलाकारों की टोली है. इसका निर्माण अमर कौशिक, ज्योति देशपांडे और दिनेश विजन ने किया है.

यह भी पढ़ें- Sky Force Box Office Day 4: मंडे टेस्ट में अक्षय कुमार की स्काई फोर्स पास हुई या फेल, जानें टोटल कलेक्शन

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola