Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: आमिर खान की फिल्म बनी रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर, 4 दिन में किया 100 करोड़ पार

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 24 Jun 2025 1:23 PM

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par Digital Release

Sitaare Zameen Par Worldwide Collection Day 4: आमिर खान की फिल्म ने रिलीज के चार दिन में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. ऐसे में आइए इसके पुरे बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: आमिर खान और जेनेलिया देशमुख स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में शानदार ओपनिंग ली और तभी से लगातार बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है. हाल ही में आमिर खान खुद अपनी फिल्म का रिव्यू लेने थिएटर भी पहुंचे थे. फिर वहां मौजूद ऑडियंस से उन्होंने कहा “आपने हमें जो प्यार दिया है, उसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद… हम वाकई इसकी सराहना करते हैं.”

अब इस बीच फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं कि इसने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है.

फिल्म की अब तक की वर्ल्डवाइड कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के चौथे दिन तक ‘सितारे जमीन पर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 110.00 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. वहीं, फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 67.65 करोड़ रहा है. जबकि, ओवरसीज 30 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 80 करोड़ पंहुचा है. इस स्पीड को देखते हुए तय है कि ये फिल्म जल्द ही 150 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी.

कहानी में क्या है खास?

‘सितारे जमीन पर’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभा रहे हैं. ये फिल्म 2007 की ‘तारे जमीन पर’ की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है, जिसमें इस बार भी सामाजिक मुद्दे को दिल से छूने वाले तरीके से दिखाया गया है.

फिल्म में कई न्यूकमर्स भी नजर आए हैं, जिनमें अरुश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर का नाम शामिल हैं. इन सभी ने फिल्म में न्यूरोडाइवर्जेंट युवाओं का किरदार निभाया है और अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है.

यह भी पढ़े: Ramayana: जयदीप अहलावत ने इस वजह से रिजेक्ट की रामायण, बोले- विभीषण के साथ रावण का…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola