Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन आमिर खान की सितारे जमीन पर हिट हुई या फ्लॉप, कमाई देख उड़ जाएंगे होश

Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Jun 2025 8:30 AM

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par Final Box Office Collection

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 3: आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई.फिल्म में आमिर ने बास्केटबॉल कोच गुलशन का रोल निभाया है. अब फिल्म के तीसरे दिन की कमाई सामने आ चुकी है, जो काफी चर्चा में है.

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 3: आमिर खान और जेनेलिया देशमुख स्टारर फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ थिएटर्स में 20 जून को रिलीज हो चुकी है. 19 जून का फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में जावेद अख्तर, रेखा, शबाना आजमी, विक्की कौशल, टिस्का चोपड़ा, काजोल, तमन्ना सहित कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए. फिल्म में आमिर एक बास्केटबॉल कोच गुलशन का रोल प्ले कर रहे हैं. गुलशन को सजा के तौर पर न्यूरोडाइवर्जेंट लोगों की एक टीम को प्रशिक्षित करने के लिए कहा जाता है. फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो गए और तीसरे दिन के कलेक्शन का आंकड़ा आ गया है.

‘सितारे जमीन पर’ का तीसरे दिन का कलेक्शन

‘सितारे जमीन पर’ लोकप्रिय फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की सीक्वल है, जो स्पेनिश फिल्म ‘चैंपियंस’ की रीमेक है. sacnilk के मुताबिक ओपनिंग डे पर मूवी ने 10.7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन फिल्म ने 0.26 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. टोटल कलेक्शन मूवी ने 32.66 करोड़ का कर लिया है. ये आंकड़े सुबह के है और शाम तक ये अपडेट हो जाएगा.

  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 1- 10.7 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 2- 21.7 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 3- 0.26 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन- 32.66 करोड़ रुपये

सितारे जमीन पर में नजर आए ये 10 कलाकार

फिल्म सितारे जमीन पर में नमन मिश्रा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, अरूश दत्ता, ऋषि शाहनी, सिमरन मंगेशकर, ऋषभ जैन, गोपी कृष्ण वर्मा और आशीष पेंडसे ने काम किया हैं. फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया है और इसका निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है. ये फिल्म ओटीटी पर नहीं रिलीज होगी और दर्शक इसे सिर्फ सिनेमाघरों में ही देख सकते हैं, ऐसा आमिर ने पुष्टि किया है.

यह भी पढ़ें–  Sitaare Zameen Par: ‘तारे जमीन पर’ के ईशान ने आमिर की फिल्म का किया रिव्यू, कहा- मेरा दिल अब और भी भरा-भरा…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola