Singham Again: अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' में नहीं दिखेगा चुलबुल पांडे का जलवा, रिलीज से पहले मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Singham Again

Singham Again: रोहित शेट्टी की निर्देशित 'सिंघम अगेन' रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर जैसे एक्टर्स मुख्य भूमिकाओं में हैं.

विज्ञापन

Singham Again: इस साल 2024 में दिवाली के मौके पर दो बड़ी फिल्में आपस में टकराने वाली हैं. पहली अजय देवगन की कॉप यूनिवर्स फिल्म ‘सिंघम अगेन’ और दूसरी कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’. दोनों ही फिल्मों का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं. एक तरफ जहां भूल भुलैया 3 के मेकर्स ने दो मंजुलिका का ट्विस्ट देकर लाइमलाइट बटोरी है. तो वहीं, दूसरी तरफ सिंघम अगेन के मेकर्स ने फिल्म में सूर्यवंशी के साथ-साथ दबंग खान की एंट्री से अटेंशन. इसी बीच अब खबर आ रही है कि सिंघम अगेन में सलमान खान नहीं नजर आएंगे, जिसकी वजह से फिल्म का हाइप कम हो सकता है. आइए बताते हैं ऐसा क्यों हुआ.

सिंघम अगेन में नहीं होगा सलमान का कैमियो

रोहित शेट्टी की निर्देशित सिंघम अगेन को लेकर बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट सामने आई है. जिसके अनुसार अब फिल्म में सलमान खान का कैमियो नहीं होगा. इसका फैसला रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने आपसी सहमति से लिया है. बता दें कि पिछले हफ्ते मुंबई के गोल्डन तंबाकू फैक्ट्री में सलमान खान का कैमियो सीन शूट होने वाला था. लेकिन अब सलमान खान इसका हिस्सा नहीं बनेंगे.

क्या है पूरा मामला?

अजय देवगन की फिल्म में सूर्यवंशी बने अक्षय कुमार और सिंबा बने रणवीर सिंह की एंट्री ने दशकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था. और खबर आई थी कि फिल्म में चार चांद लगाने के लिए दबंग खान भी नजर आएंगे. दरअसल, 12 अक्टूबर को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके करीबी दोस्त सलमान खान से फिल्म की शूटिंग करने को कहना मेकर्स को ठीक नहीं लगा. और साथ ही अजय देवगन को जल्द से जल्द अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी करके सेंसर बोर्ड के पास भेजना था.

फिल्म के बारे में

अजय देवगन की सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म सिंघम अगेन 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, जैकी और टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं.

Also Read: Singham Again का पहला गाना जय बजरंगबली सुना आपने, सीता की खोज में निकले अजय देवगन-रणवीर सिंह

Also Read: Singham Again Star Cast Fees: अजय देवगन की जेब में आई मोटी रकम, जानिए बाकी स्टार्स के हाथ लगे कितने करोड़

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola