Singham Again का पहला गाना जय बजरंगबली सुना आपने, सीता की खोज में निकले अजय देवगन-रणवीर सिंह

Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Oct 2024 2:48 PM

विज्ञापन

Singham Again: रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन का पहला गाना जय बजरंगबली आज रिलीज हो गया है. वीडियो में अजय देवगन और रणवीर सिंह सीता यानी करीना कपूर की तलाश में निकलते हैं.

विज्ञापन

Singham Again: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन का पहला गाना आज मेकर्स की ओर से रिलीज कर दिया गया है. सारेगामा म्यूजिक ने अपने यूट्यूब चैनल पर दो मिनट से अधिक लंबा गाना जय बजरंगबली जारी किया. हनुमान चालीसा से प्रेरित इस ट्रैक में अजय देवगन, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ गायब हुई करीना कपूर की तलाश करते हैं. गाने में रणवीर सिंह हनुमान का किरदार निभा रहे हैं, जो गुंडों से लड़ते हैं. उन्हें अजय देवगन को गले लगाते और आशीर्वाद लेते हुए भी देखा जाता है. जय बजरंगबली में श्रीकृष्ण, करीमुल्लाह, अरुण कौंडिन्य, चैतू सत्संगी, श्री साई चरण, सुधांशु, रितेश जी राव, सात्विक जी राव, पृथ्वी चंद्रा, लक्ष्मी नायडू, अद्वितेय, श्रुति रंजनी, प्रणति, ऐश्वर्या दारुरी, साहिथी सहित कई गायकों ने अपनी आवाज दी है. मूवी दिवाली के मौके पर यानी 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. भूल-भूलैया 3 के साथ इसका क्लैश होगा.

Also Read- Singham Again Star Cast Fees: अजय देवगन की जेब में आई मोटी रकम, जानिए बाकी स्टार्स के हाथ लगे कितने करोड़

Also Read- Upcoming Action Movies: हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने आ रही हैं ये 5 फिल्में

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola