Singham Again OTT Release: इस ओटीटी पर एंजॉय करें अजय देवगन की फिल्म, वीकेंड बन जाएगा एंटरटेनमेंट से भरपूर

Singham Again OTT Release
Singham Again OTT Release: वीकेंड का गया है और अगर आप घर बैठे कोई धमाकेदार फिल्म एंजॉय करना चाहते हैं, तो अमेजन प्राइम वीडियो पर अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन देख सकते हैं.
Singham Again OTT Release: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और रोहित शेट्टी स्टारर सिंघम अगेन दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने भूल भूलैया 3 संग क्लैश के बावजूद धुआंधार कमाई करते हुए 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. रामायण बैकग्राउंड पर आधारित फिल्म में करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और अर्जुन कपूर जैसे कलाकार शामिल थे. दर्शकों को बाजीराव सिंघम का एक्शन अवतार काफी ज्यादा पसंद आया. अगर अभी तक आपने एक्शन थ्रिलर नहीं देखी है, तो अब इसे घर बैठे ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.
ओटीटी पर एंजॉय करें अजय देवगन की सिंघम अगेन
सिंघम अगेन अमेजन प्राइम वीडियो पर 500 रुपये के रेंट पर उपलब्ध है. हालांकि अभी तक यह क्लियर नहीं हुआ है कि आप बिना पैसे दिए कब से ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं. फिल्म में सलमान खान का धमाकेदार कैमियो भी था. वह चुलबुल पांडे के रूप में दिखाई दिए थे.
सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर कितना किया कलेक्शन
सिंघम अगेन, रोहित शेट्टी की सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है और इसकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है. मूवी ने ओपनिंग डे पर 43.5 करोड़ कमाए थे. वहीं भारत में इसका टोटल कलेक्शन 247.85 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कॉप मूवी ने 372.4 करोड़ का बिजनेस किया. कहानी बाजीराव सिंघम पर केंद्रित है, जो अपनी टीम के साथ अपनी पत्नी अवनि को बचाने के लिए एक नई जर्नी पर निकलता है, जिसमें टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह उनकी मदद करते हैं. अर्जुन कपूर इसमें खूंखार विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं.
Also Read- Singham Again OTT Release Date: अजय देवगन की फिल्म इस ओटीटी पर हुई रिलीज, ट्विस्ट ने लगाया तड़का
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










