Sikandar: एआर मुरुगादॉस ने सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकियों के बीच शूटिंग करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हर दिन 2-3 घंटे'

AR Murugadoss on Sikandar Box Office Failure
Sikandar: निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने सलमान खान संग फिल्म सिकंदर की शूटिंग को लेकर बात की. फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित है.
Sikandar: निर्देशक एआर मुरुगादॉस अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में सलमान खान लीड रोल निभा रहे हैं और उनके अपोजिट रश्मिका मंदाना हैं. मूवी 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. डायरेक्टर ने बताया कि फिल्म का रनटाइम टोटल दो घंटे 20 मिनट का है. साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में तैयार सिकंदर में प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल, सत्यराज जैसे स्टार्स भी दिखेंगे. फिल्म के रिलीज से पहले मुरुगादॉस ने एक इंटरव्यू में बताया कि जान से मारने की धमकियों के बीच सलमान ने कैसे फिल्म की शूटिंग जारी रखी.
मुरुगादॉस ने बताया धमकियों के बीच सलमान ने कैसे की सिकंदर की शूटिंग
एआर मुरुगादॉस ने सलमान खान संग काम करने को अपने अनुभव को लेकर ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में कहा, ”सलमान सर बिल्कुल अलग हैं. सिकंदर का स्केल बहुत बड़ा था और हमारे पास सेट पर 10,000 से 20,000 लोगों के साथ सीन होते थे. इतनी बड़ी भीड़ को मैनेज करने के लिए हाई सिक्योरिटी और इंटेंस कोऑर्डिनेशन की जरूरत थी. हमारा शेड्यूल भी बहुत मांग वाला था और धमकी के बाद ये और व्यस्त हो गया था. सिक्योरिटी बहुत कड़ी कर दी गई और एक्सट्रा आर्टिस्ट की चेकिंग 2-3 घंटे ले लेती थी. उनकी एंट्री और चेकिंग में पूरा दिन लग जाता था और हम अक्सर शूटिंग लेट से शुरू करते थे और सुबह होने से पहले खत्म करते थे. हमारा बायोलॉजिकल साइकिल गड़बड़ा गया. हालांकि हमने जब उसे अपनाना शुरू किया, ये एक रूटीन बन गया और सेट पर बहुत पॉजिटिव एनर्जी था.”
30 मार्च को रिलीज होगी सिकंदर
सिकंदर के मेकर्स सलमान खान की फिल्म को रविवार यानी 30 मार्च को रिलीज कर रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि मेकर्स इस दिन फिल्म इसलिए रिलीज कर रहे क्योंकि वह आने वाले छुट्टियों का फायदा उठाना चाहते हैं. महाराष्ट्र में 30 मार्च को गुड़ी पड़वा है और उसके बाद 31 मार्च को ईद है. ऐसे में छुट्टी का फायदा फिल्म को मिलेगा.
यह भी पढ़ें– Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में हो रही नयी एंट्री, महिला मंडली की वजह से गोकुलधाम सोसाइटी में आई नयी मुसीबत
यह भी पढ़ें– Anupama: अनुज का खून करने के बाद उसकी बेटी पर हमला करेगा राघव ? अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही राही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










