Sholay @ 50: हेमा मालिनी ने 50 साल बाद शोले का रीमेक बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- नए कलाकारों को मौका मिलना चाहिए

Updated:
विज्ञापन

Hema Malini on sholay remake

Sholay @ 50: अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी स्टारर शोले को रिलीज हुए आज 50 साल हो गए हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था और आज यह कल्ट क्लासिक बन गई है. इसी बीच हेमा मालिनी ने बताया कि क्या इसका रीमेक बनना चाहिए या नहीं.

विज्ञापन

Sholay @ 50: बॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक, शोले को रिलीज हुए 50 साल हो गए हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, अमजद खान और जया बच्चन जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं. यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और आज एक कल्ट क्लासिक बन चुकी है. फिल्म की इतनी बड़ी विरासत को देखते हुए हेमा मालिनी ने खुलासा किया है कि क्या इसका रीमेक बनना चाहिए या नहीं.

हेमा मालिनी ने शोले के रीमेक बनेने पर तोड़ी चुप्पी

हेमा मालिनी ने हिंदुस्तान टाइम्स संग बात करते हुए कहा, “शोले का रीमेक हो सकता है, क्यों नहीं हो सकता, लेकिन वो आगे 50 साल चलेगा या नहीं चलेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है.” उन्होंने आगे कहा, “शोले की एक विरासत है और यह लोगों के दिलों में एक खास जगह रखता है. लोगों को 50 साल बाद भी फिल्म का हर डायलॉग याद है. नए कलाकार कल्ट कैरेक्टर को निभाना चाहते हैं और उन्हें ये मौका जरूर मिलना चाहिए.” हालांकि, हेमा ने यह भी कहा कि रीमेक कभी भी बन सकता है, लेकिन इसकी सफलता को दोहराया नहीं जा सकता है.

शोले की शूटिंग को याद करते हुए क्या बोली हेमा मालिनी

शोले की शूटिंग के समय को याद करते हुए हेमा ने कहा, “सभी के साथ काम करने की मेरी बहुत प्यारी यादें हैं. लोग मुझसे मेरी सबसे अच्छी यादों के बारे में पूछते हैं, लेकिन हमने कभी इस बारे में सोचा ही नहीं था. ये नॉर्मल मूवीज जैसी ही शूटिंग थी. आज, शोले एक प्रतिष्ठित फिल्म बन गई है… इसलिए जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो उन सभी दिग्गजों के साथ काम करने की कई सुखद और खूबसूरत यादें उभर आती हैं.”

यह भी पढ़ें- Coolie Box Office: रजनीकांत की कुली ने रचा इतिहास, इन 15 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola