September Releasing Movies: सितंबर में रिलीज हो रही हैं ये 7 धांसू फिल्में, किसी वीक एक मिनट नहीं होंगे बोर

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :04 Sep 2025 8:39 AM
विज्ञापन
September Releasing Movies

सितंबर में रिलीज होने वाली फिल्में फोटो- इंस्टाग्राम

September Releasing Movies: सितंबर का महीना फिल्म देखने वाले दर्शकों के लिए काफी एक्साइटिंग होने वाला है, क्योंकि इस मंथ कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली है, जो फैंस को एंटरटेनमेंट का ओवरडोज देगा. लिस्ट में निशानची, द बंगाल फाइल्स और जॉली एलएलबी 3 शामिल है.

विज्ञापन

September Releasing Movies: सितंबर हर बॉलीवुड फैन के लिए एक तोहफा साबित होने वाला है. पूरे महीना कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली है. जिसमें दर्शकों को थ्रिलर, रोमांस और एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा. टाइगर श्रॉफ की बागी 4 और अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 से लेकर विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स शामिल है. आइये जानते हैं ये मूवी कब सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

निशानची

अनुराग कश्यप की ओर से निर्देशित, निशानची इस साल की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. जिसमें विश्वासघात और प्यार देखने को मिलेगा. कहानी दो जुड़वां भाइयों की है, जिनके चेहरे तो एक जैसे हैं, लेकिन विचारधाराएं बिल्कुल अलग हैं. ऐश्वर्या ठाकरे और वेदिका पिंटो की फिल्म 19 सितंबर 2025 को रिलीज होने वाली है.

द बंगाल फाइल्स

साल 2025 की राजनीतिक-ड्रामा फिल्मों में से एक द बंगाल फाइल्स 5 सितंबर 2025 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. मूवी द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स के बाद फाइल्स सीरीज की तीसरी फिल्म है. इसमें एकलव्य सूद, अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती हैं.

बागी 4

बागी सीरीज की चौथी फिल्म, साल 2025 की मोस्ट अवेटेड रिलीज में से एक है. सोनम बाजवा, टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर मूवी 5 सितंबर को रिलीज हो रही है.

जॉली एलएलबी 3

19 सितंबर 2025 को रिलीज होने वाली यह फिल्म जॉली एलएलबी सीरीज की तीसरी फिल्म है. इस लीगल कॉमेडी-ड्रामा में अक्षय कुमार और अरशद वारसी मुख्य भूमिका में हैं.

हीर एक्सप्रेस

19 सितंबर को रिलीज हो रही हीर एक्सप्रेस में दिविता जुनेजा हीर वालिया और प्रीत कमानी रॉनी मुख्य भूमिका में है. आईएमडीबी के अनुसार, यह एक पारिवारिक ड्रामा है, जिसमें भरपूर कॉमेडी है.

वियतनाम में प्यार

यह रोमांचक फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होने वाली है और तुर्की के उपन्यास, “मैडोना इन अ फर कोट” से प्रेरित है. शांतनु माहेश्वरी और अवनीत कौर स्टारर मूवी राहत शाह काजमी की ओर से निर्देशित है.

उफ्फ ये सियापा

सोहम शाह, नुसरत भरुचा, नोरा फतेही स्टारर उफ्फ ये सियापा एक कॉमेडी फिल्म है. जिसका निर्देशन अशोक जी ने किया है और आईएमडीबी के अनुसार, यह एक गूंगे आदमी की कहानी है, जो अपनी पत्नी के एक गलतफहमी के कारण उसे छोड़कर चले जाने के बाद उथल-पुथल में डूब जाता है.

यह भी पढ़ें- Param Sundari Box Office Collection Day 5: परम सुंदरी की घटती कमाई बनी चिंता, 5वें दिन का कलेक्शन देख लगेगा झटका

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola