Sanam Teri Kasam Lifetime Collection: 15 करोड़ के बजट में बनी सनम तेरी कसम हुई हिट, जानें कितना किया कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन

Sanam Teri Kasam Lifetime Collection

Sanam Teri Kasam Lifetime Collection: फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ ने बॉक्स ऑफिस पर दोबारा रिलीज होने पर अपनी पकड़ बना ली थी. मूवी में हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन ने काम किया है. अब मूवी की कमाई हर दिन के साथ घटती जा रही है.

विज्ञापन

Sanam Teri Kasam Day Lifetime Collection: ‘सनम तेरी कसम’ फरवरी 2025 में वैलेंटाइन वीक के दौरान सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया था. री-रिलीज होने पर फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली. हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन ने फिल्म में इंदर और सरू की भूमिका निभाई है. जब साल 2016 में फिल्म रिलीज हुई थी, तब इसने सिर्फ 8-9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, दोबारा रिलीज होने पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है. पुराने दर्शकों के साथ-साथ नये दर्शकों ने भी फिल्म को पसंद किया और इसपर प्यार लुटाया. सिनेमाघरों से कई ऐसे वीडियोज सामने आए, जिसमें फैंस मूवी की सफलता का जश्न थियेटर में मनाते दिखे. अब मूवी की कमाई हर दिन के साथ घटती जा रही है.

‘सनम तेरी कसम’ का लाइफ टाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘सनम तेरी कसम’ के निर्देशक राधिका राव और विनय सप्रू की मूवी को अब कल्ट क्लासिक का दर्जा मिल गया है. 15 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ने ओपनिंग डे पर फिल्म ने 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म की तारीफ अमिताभ बच्चन, जॉन अब्राहम, अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स ने की. हालांकि बाद के दिनों में इसकी कलेक्शन में धीरे-धीरे गिरावट आने लगी. चलिए आपको कमाई का आंकड़ा बताते हैं.

  • सनम तेरी कसम का पहला हफ्ता– 26.15 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम का 7वां दिन- 2.40 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम का आठवां दिन- 1.25 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम का 9वां दिन- 1.50 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम का 10वां दिन- 1.60 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम का 12वां दिन- 75 लाख रुपये
  • सनम तेरी कसम का 13वां दिन- 65 लाख रुपये
  • सनम तेरी कसम का 14वां दिन- 65 लाख रुपये
  • सनम तेरी कसम का 15वां दिन- 25 लाख रुपये
  • सनम तेरी कसम का 16वां दिन- 30 लाख रुपये
  • सनम तेरी कसम का 17वां दिन- 25 लाख रुपये

टोटल कमाई- 33.65 लाख रुपये

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola