Sanam Teri Kasam 2 को हर्षवर्धन राणे ने ठुकराया, मावरा होकेन बनी वजह, जानें पूरा मामला

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :10 May 2025 5:56 PM
विज्ञापन
Producer on Sanam Teri Kasam 2

Producer on Sanam Teri Kasam 2

Sanam Teri Kasam 2: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने सनम तेरी कसम के सीक्वल का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर मावरा होकेन इसका हिस्सा होंगी, तो उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है.

विज्ञापन

Sanam Teri Kasam 2: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच, सनम तेरी कसम के अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने फिल्म के सीक्वल का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है, अगर निर्माता मावरा को फीमेल लीड के तौर पर कास्ट करेंगे. मामले ने तब तुल पकड़ा, जब सनम तेरी कसम में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री मावरा होकेन ने पाकिस्तान पर भारत के हमले की निंदा की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “पाकिस्तान पर भारत के कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करती हूं. निर्दोष नागरिकों ने अपनी जान गंवाई है.”

सनम तेरी कसम 2 का हिस्सा नहीं बनेंगे हर्षवर्धन राणे

हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारत के लिए मावरा होकेन की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की. उन्होंने लिखा, “हालांकि मैं एक्सपीरियंस के लिए आभारी हूं, लेकिन जैसी स्थिति है और मेरे देश के बारे में की गई सीधी टिप्पणियों को पढ़ने के बाद, मैंने ‘सनम तेरी कसम’ पार्ट 2 का हिस्सा बनने से सम्मानपूर्वक इनकार करने का फैसला किया है. अगर पिछली कास्ट को फिर से शामिल किए जाने की कोई संभावना है.”

हर्षवर्धन राणे ने मावरा को सुनाई खरी खोटी

हर्षवर्धन राणे ने एक दूसरे स्टोरी में लिखा, “मैं इस देश, उस देश, केन्या और यहां तक ​​कि मंगल ग्रह के सभी कलाकारों और इंसानों का सम्मान करता हूं, लेकिन मेरे देश के बारे में किसी के द्वारा की गई इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी अक्षम्य है. इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स खोने से मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मैं किसी को भी अपने गौरव और परवरिश पर सवाल नहीं उठाने दूंगा. अपने देश के साथ खड़े होना अच्छी बात है, लेकिन दूसरे देशों के बारे में अपमानजनक, नफरत भरी टिप्पणी अच्छी नहीं है.”

सनम तेरी कसम के बारे में

सनम तेरी कसम साल 2016 में सिनेमाघरों में आई थी. हालांकि, तब यह बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में विफल रही. मुश्किल से इसने 9 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि जब मूवी री-रिलीज हुई, तो इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor Movie: ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाकर बुरे फंसे डायरेक्टर, विवाद के बाद झुकाना पड़ा सिर

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola