ePaper

Defamation: समीर वानखेड़े ने शाहरुख-गौरी पर किया मानहानि का केस, हाईकोर्ट में मामला दर्ज

Updated at : 25 Sep 2025 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
Defamation Case

Sameer Wankhede Files Defamation Case On Shahrukh Khan

Defamation: आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान और गौरी खान पर मानहानि का आरोप लगाया. उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर The Bads Of Bollywood वेब सीरीज को “झूठी और दुर्भावनापूर्ण” बताया, जिसमें कानून प्रवर्तन संस्थानों की छवि को नुकसान पहुंचाने का दावा किया गया.

विज्ञापन

Defamation: आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है और आरोप लगाया है कि शाहरुख खान और गौरी खान ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की वेब सीरीज The Bads Of Bollywood के माध्यम से उन्हें बदनाम किया है. इस याचिका में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स समेत अन्य को भी नामजद किया गया है.

सीरीज को बताया ‘झूठा’, ‘दुर्भावनापूर्ण’ और ‘मानहानिकारक’

वानखेड़े ने अपनी याचिका में कहा कि आर्यन खान का निर्देशन पहली बार किया गया यह प्रोजेक्ट “झूठा, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक” है. उन्होंने दावा किया कि यह सीरीज “एंटी-ड्रग प्रवर्तन एजेंसियों की नकारात्मक और भ्रामक छवि प्रस्तुत करती है, जिससे कानून प्रवर्तन संस्थानों में जनता का विश्वास कम होता है.”

वानखेड़े ने यह भी कहा कि यह सीरीज “जानबूझकर और पूर्वनियोजित तरीके से तैयार की गई है, ताकि समीर वानखेड़े की प्रतिष्ठा को गलत और हानिकारक ढंग से बदनाम किया जा सके.”

क्या है पूरा मामला?

अपनी याचिका में समीर वानखेड़े ने आरोप लगाया है कि शो की ‘द बैड्स ऑफ बाॅलीवुड’ की एक सीन उनका ‘मजाक उड़ाते हुए’ दिखाती है, यह मामला आज हाईकोर्ट में पेश किया गया. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि भारतीय अधिकारी ने अपनी याचिका में कौन-सी सीन का जिक्र किया है. शो रिलीज होने के बाद, कुछ चौकस दर्शकों ने देखा कि शो का एक पात्र पूर्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अधिकारी समीर वानखेड़े से बहुत मिलता-जुलता है. जानकारों के लिए बता दें, समीर वानखेड़े वही अधिकारी हैं जिन्होंने 2021 में आर्यन खान की विवादित ड्रग केस जांच के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया था.

आर्यन खान की गिरफ्तारी से आए थे सुर्खियों में

अक्टूबर 2021 में समीर वानखेड़े तब देशभर की सुर्खियों में आ गए, जब उन्होंने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के जोनल डायरेक्टर के रूप में मुंबई के तट पर खड़े कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापेमारी का नेतृत्व किया. इस कार्रवाई के दौरान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई लोगों को ड्रग्स के इस्तेमाल और कथित साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया. यह मामला मीडिया और सोशल मीडिया पर तेजी से छा गया और वानखेड़े रातोंरात एक विवादित लेकिन चर्चित अधिकारी बन गए.

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola