Samantha Ruth के इस पोस्ट को फैंस ने किया विराट कोहली से कनेक्ट, यूजर्स बोले- किसे जीतते हुए देखना चाहती है

Updated:
विज्ञापन
Samantha Ruth

Samantha Ruth

साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु का लेटेस्ट पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पोस्ट में उन्होंने ऐसा बात लिखी, जिसे लेकर फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे.

विज्ञापन

साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सामंथा अपने पोस्ट के जरिए फैंस से जुड़ी रहती है. हालांकि इस बार उन्होंने ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसे लेकर फैंस परेशान हो गए. उनका क्रिप्टिक पोस्ट किसी की समझ में नहीं आ रहा है. यूजर्स उनके पोस्ट पर अलग-अलग तरह के कमेंट कर कई तरह के कयास लगा रहे हैं. बता दें कि वो आखिरी बार विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म कुशी में नजर आई थी.


सामंथा रुथ प्रभु के इस पोस्ट से मची हलचल
सामंथा रुथ प्रभु ने अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपने करियर या फिल्मों से जुड़ी बातें लिखती है. इस बार उन्होंने जीत के बारे में एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा. वो लिखती हैं, “मैं तुम्हें जीतते हुए देखना चाहती हूं.” इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “तुम्हारा दिल जो भी चाहता है, जो भी आकांक्षाएं रखता है, मैं तुम्हारे लिए समर्थन कर रही हूं. तुम जीत के काबिल हो.” उनके इस पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ यूजर्स इसे आईपील मैच से जोड़ कर देख रहे हैं. फैंस को लग रहा है कि ये मैसेज वो आईपीएल में विराट कोहली की टीम आरसीबी के पक्ष में हैं.

Samantha: नागा चैतन्य संग तलाक पर सामंथा रुथ प्रभु ने तोड़ी चुप्पी! कहा- मैं जिस अनुभव से गुजरी…

Shah Rukh Khan: लू लगने के बाद शाहरुख खान हॉस्पिटल में एडमिट, जूही चावला ने दिया हेल्थ अपडेट, कहा- भगवान ने चाहा तो…


फैंस लगा रहे ये कयास
सामांथा रुथ प्रभु के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, सामंथा को यह पता है कि आरसीबी ने यह आईपीएल ट्रॉफी जीती है. एक यूजर ने लिखा, बेशक आरसीबी जीतेगी. वहीं, कुछ यूजर्स ने कमेंट में लिखा, वह जीवन के बारे में कोट कर रही है. लेकिन कुछ आईपीएल बच्चे अपनी पसंद की फ्रेंचाइजी के बारे में चिल्ला रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, वो आईपीएल के बारे में नहीं, लाइफ के बारे में कह रही. वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अगली बार वरुण धवन के साथ सिटाडेल- हनी बनी में दिखाई देंगी. इसके अलावा वो अपने नये प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में है, जो एक निर्माता के रूप में उनकी फीचर फिल्म की शुरुआत भी है. इसका पहला लुक सामने आ चुका है.

Anupama: अनुपमा की ममता का आध्या उड़ाएगी मजाक, अपने जन्मदिन पर अनु को दूर रखने के लिए चलेगी चाल

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola