Chhaava की सफलता पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना ने शानदार…

Updated:
विज्ञापन
Salman Khan on Chhaava success

Salman Khan on Chhaava success

Chhaava: ऐतिहासिक ड्रामा ‘छावा’ को रिलीज हुए 1 महीने से ज्यादा हो गया है और अभी भी मूवी सिनेमाघरों में चल रही है. विक्की कौशल स्टारर फिल्म सुपरहिट है और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. अब फिल्म की सफलता पर सिकंदर एक्टर सलमान खान ने बात की.

विज्ञापन

Chhaava: विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म छावा 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. इस ऐतिहासिक ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. फिल्म अभी तक सिनेमाघरों में चली आ रही है. अबतक मूवी ने 595.3 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, डायना पेंटी, विनीत कुमार सिंह, दिव्या दत्ता ने अहम किरदार निभाया हैं. लक्ष्मण उटेकर की फिल्म इस साल की सफल फिल्मों में से एक है. इस बीच सिकंदर एक्टर सलमान खान ने फिल्म की तारीफ की.

छावा की सफलता पर सलमान खान ने किया रिएक्ट

सलमान खान ने विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्म छावा का रिव्यू किया और इसकी तारीफ की. एनडीटीवी से बातचीत में सलमान ने कहा, छावा बहुत अच्छी पिक्चर थी. मुझे लगता है कि विक्की ने बहुत अच्छा काम किया है और रश्मिका ने भी छावा में शानदार काम किया है. छावा की कहानी छत्रपति संभाजी महाराज की है और विक्की कौशल संभाजी के किरदार में नजर आए है. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि फिल्म इसी महीने ओटीटी पर रिलीज हो सकती है. हालांकि रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है.

जाट से होगी सिकंदर की टक्कर

दो साल के ब्रेक के बाद ईद पर सलमान खान की फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में रिलीज हुई. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा हाइप थी, लेकिन मूवी उम्मीद से कम बॉक्स ऑफिस पर चली. सिकंदर ने चार दिन में 10 करोड़ रुपये भी नहीं कमाए. हालांकि वर्ड ऑफ माउथ का फिल्म को फायदा मिल सकता है. आने वाले दिनों में फिल्म की टक्कर सनी देओल की जाट से होगी. फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी, जिसमें रणदीप हुड्डा विलेन के किरदार में दिखेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि जाट ओपनिंग डे पर अच्छा प्रदर्शन करेगी.

यह भी पढ़ें-  Raid 2 Update: स्त्री 2′ की इस एक्ट्रेस की हुई अजय देवगन की ‘रेड 2’में एंट्री, यो यो हनी सिंह लगाएंगे जबरदस्त तड़का, डिटेल्स

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola