Saiyaara Worldwide Box Office Collection: अहान पांडे की सैयारा ने रचा विदेशी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई के आंकड़े देख रह जाएंगे दंग

Updated:
विज्ञापन
Saiyaara Box Office Collection

Saiyaara Box Office Collection

Saiyaara Worldwide Box Office Collection: अहान पांडे की डेब्यू फिल्म सैयारा ने 18 जुलाई को रिलीज के साथ ही दर्शकों का दिल जीत लिया. इस रोमांटिक ड्रामा में अहान और अनीत पड्डा की केमेस्ट्री को काफी सराहा गया. भारत में 200 करोड़ कमा चुकी फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Saiyaara Worldwide Box Office Collection: अहान पांडे ने रोमांटिक ड्रामा सैयारा से बॉलीवुड में कदम रखा है. ये फिल्म थिएटर्स में 18 जुलाई को रिलीज हुई थी. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित फिल्म में अहान और अनीत पड्डा की मैजिकल केमेस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है और इसे अनुपम खेर, अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, रितेश देशमुख का भी समर्थन मिला हैं. जहां भारत में फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया, तो दूसरी तरफ दुनियाभर में मूवी ने कितनी कमाई की, यहां जानिए.

दुनियाभर में बजा सैयारा का डंका

यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन की सैयारा का धुआंधार प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर जारी है. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 9वें दिन दुनियाभर में 326.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. भारत में फिल्म ने 217.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म का बजट सिर्फ 45 करोड़ है. फिल्म इस साल दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. हालांकि नंबर वन पर अभी भी विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की छावा है, जिसने दुनियाभर में 808 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

सैयारा का डे वाइज कलेक्शन

  • Saiyaara Collection Day 1- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 2- 26 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 3- 35.75 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 4- 22.5 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 6- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 7- 18.75 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 8- 18 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 9- 26.5 करोड़

कुल कमाई- 217.25 करोड़ रुपये

सैयारा का बजट

सैयारा के ओपनिंग डे का कलेक्शन 21.25 करोड़ रुपये है. मेकर्स ने पहले इसे 2225 स्क्रीन पर रिलीज किया था और अब ये 3650 स्क्रीन पर सैयारा चल रही है. फिल्म का बजट 45 करोड़ रुपये है और मूवी ने बजट से कई गुणा ज्यादा की कमाई कर ली. मोहित सूरी की मूवी ने अबतक उनकी सारी रिलीज हुई फिल्मों से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: ‘सैयारा’ ने पहले हफ्ते में उड़ाया बॉक्स ऑफिस का होश, बनाए 7 जबरदस्त रिकॉर्ड, आमिर-अजय सहित इन बड़े स्टार्स की फिल्मों को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola