Saiyaara को इस शख्स ने बताया था फ्लॉप, मोहित सूरी का सनसनीखेज खुलासा, जानिए किसने की थी भविष्यवाणी

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :21 Jul 2025 11:50 AM
विज्ञापन
Mohit Suri on Ahaan Panday and Aneet Padda

Mohit Suri on Ahaan Panday and Aneet Padda

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से भी जबरदस्त रिव्यू मिले. इसने भारत में 80 करोड़ से ज्यादा और वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब डायरेक्टर मोहित सूरी ने खुलासा किया है कि आदित्य चोपड़ा को पहले लगा था कि ये मूवी फ्लॉप हो जाएगी.

विज्ञापन

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर मोहित सूरी की म्यूजिकल ड्रामा “सैयारा” 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त रिव्यू मिला. यही वजह है कि इसने 3 दिनों की धमाकेदार कमाई में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि अब मोहित सूरी ने खुलासा किया है कि जब उन्होंने पहली बार मेकर्स को कहानी दिखाई थी, तो उन्हें लगा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाएगी.

सैयारा की ब्लॉकबस्टर सफलता पर नहीं था मेकर्स को भरोसा, लगा था होगी फ्लॉप

जस्ट टू फिल्मी को दिए एक इंटरव्यू में मोहित सूरी ने कहा, “मैंने इस फिल्म में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी और इसे बनाने के लिए बेताब था. मैं चिंतित था, क्योंकि उस समय सिर्फ स्टारकास्ट वाली और एक्शन फिल्में चल रही थीं… इमारतें उड़ रही थीं, हेलीकॉप्टर फट रहे थे और मैं एक नए चेहरे वाली फिल्म बनाना चाहता था. मैंने माफी मांगते हुए अपने कुछ अभिनेता दोस्तों को फोन किया और पूछा कि क्या वे कोई लव स्टोरी वाली फिल्म करना चाहेंगे. सच कहूं तो वे सभी मान गए, लेकिन जब मैंने आदित्य चोपड़ा सर को ये नाम सुझाए, तो उन्होंने कहा, ‘मेरी डिस्ट्रीब्यूशन टीम और मार्केटिंग टीम बहुत खुश होगी, लेकिन मैं आपको बता दूं, आपकी फिल्म नहीं चलेगी, क्योंकि स्क्रिप्ट 25 साल के लोगों के लिए है.’ मैंने कहा, ‘हां सर, मुझे पता है कि यह है, लेकिन मुझे जोखिम लेने दीजिए, आप बस मुझसे वादा कीजिए कि आप अपनी बेस्ट फिल्म बनाएंगे.'”

सैयारा ने की ब्लॉकबस्टर कमाई

मोहित सूरी की सैयारा, जिसमें नए चेहरे अहान पांडे और अनीत पड्डा हैं, ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया. इसने 83 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. ऐसा करने के साथ, रोमांटिक ड्रामा पहले ही 2025 की 9वीं सबसे बड़ी हिंदी हिट बन गई है. फिल्म ने शुक्रवार को 21 करोड़ रुपये की ओपनिंग की, जिसके बाद शनिवार को 19 प्रतिशत की उछाल के साथ 25 करोड़ रुपये और रविवार को अभूतपूर्व उछाल के साथ 37 करोड़ रुपये की कमाई की.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: ब्लॉकबस्टर कमाई के बीच अहान पांडे की फिल्म ने स्त्री 2-छावा के इस रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, 40 करोड़ का है बजट

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola