Saiyaara: फिल्म सैयारा का करण जौहर ने दिल खोलकर तारीफ की, कही ही ये बात

Updated:
विज्ञापन
karan johar on Saiyaara

karan johar on Saiyaara

Saiyaara: फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. हर तरफ अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म की बातें हो रही है. निर्देशक मोहित सूरी की मूवी ने दो दिन में ही 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब करण जौहर ने फिल्म को लेकर अपनी राय जाहिर की है.

विज्ञापन

Saiyaara: फिल्म सैयारा सिनेमाघरों में धमाल मचा रहा है और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. मूवी में नये कलाकार अहान पांडे, अनीत पड्डा की दमदार एक्टिंग की तारीफ हर जगह हो रही है. निर्देशक मोहित सूरी की जमकर तारीफ हो रही है. सैयारा ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ रुपये की कमाई कर इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों के डे वन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. दो दिन में मूवी ने 48.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है. फिल्म का रिव्यू कई बॉलीवुड स्टार्स ने किया है, जिसमें आलिया भट्ट, महेश बाबू, अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे का नाम शामिल हैं. अब फिल्म का करण जौहर ने रिव्यू किया है.

करण जौहर ने सैयारा की दिल खोलकर तारीफ की

करण जौहर ने फिल्म सैयारा का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर लगाकर लिखा, मैं नहीं याद कर पा रही हूं कि आखिरी बार किसी फिल्म को देखने के बाद मुझे ऐसा कब महसूस हुआ था. आंखों से आंसू बह रहे थे लेकिन दिल में एक गहरा सुकून और खुशी थी. इस खुशी की कि एक प्यारी सी लव स्टोरी ने सिल्वर स्क्रीन पर जीत हासिल की और पूरे देश को फिर से प्यार में डुबो दिया. मोहित सूरी ने अपने करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बनाई है और उनकी कहानी कहने का तरीका, उनकी कला और संगीत के शानदार इस्तेमाल ने मुझे हैरान कर दिया है.

अहान पांडे और अनीत पड्डा की तारीफ में करण ने कही ये बात

करण जौहर ने अहान पांडे और अनीत पड्डा की जमकर तारीफ की. उन्होंने अहान के लिए लिखा, क्या डेब्यू है. आपने मेरा दिल तोड़ा और फिर भी एक फिल्म निर्माता के रूप में मुझे ऊर्जा दी. आपकी आंखें बहुत कुछ कह गईं और मैं आपके आगे के सफर को देखने के लिए उत्सुक हूं. अनीत के लिए करण ने लिखा, तुम बहुत खूबसूरत लड़की हो. तुम्हारी खामोशियों ने बहुत कुछ कह दिया और तुम्हारी मासूमियत और मजबूती ने मुझे भावुक कर दिया. अहान और तुम दोनों किसी जादू से कम नहीं थे.

यह भी पढ़ें- OTT Releases This Week: फुल एंटरटेनमेंट की गारंटी, इस हफ्ते धमाल मचाने आ रही ये फिल्में और वेब सीरीज, देखिए लिस्ट

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola