Saiyaara Box Office Collection Day 10: 'सैयारा' बनी डेब्यू ब्लॉकबस्टर, 10वें दिन भी की बाजा फाड़ कमाई, जानें पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 27 Jul 2025 12:16 PM

विज्ञापन

Saiyaara Box Office

Saiyaara Box Office Collection Day 10: मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' ने 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'हाउसफुल 5' के रिकार्ड्स को तोड़ दिया है. वहीं, 10वें दिन भी फिल्म ने झंडे गाड़े हैं. ऐसे में जानें अहान पांडे-अनीत पड्डा की ब्लॉकबस्टर की पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Saiyaara Box Office Collection Day 10: मोहित सूरी की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के 10वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बनाए रखी है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ने दर्शकों के दिल जीतने के साथ-साथ कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. फिल्म की कहानी, म्यूजिक और एक्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. बॉलीवुड स्टार्स से लेकर ट्रेड एनालिस्ट तक फिल्म को “मस्ट वॉच” बता रहे हैं. ऐसे में अब इसे रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं और आइए बताते हैं कि अबतक फिल्म ने कुल कितना कलेक्शन कर लिया है.

10वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 1.99 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 219.24 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. शाम तक के आंकड़े आने के बाद यह कमाई और बढ़ सकती है.

सैयारा का डेब्यू धमाका

अहान और अनीत की जोड़ी ने ‘कहो ना प्यार है’ (ऋतिक-अमीषा) के बाद सबसे बड़ा डेब्यू दिया है. फिल्म ने न सिर्फ ‘सितारे ज़मीन पर’ और ‘रेड 2’ को पीछे छोड़ा, बल्कि 9वें दिन ‘हाउसफुल 5’ के कलेक्शन को भी मात दी.

सैयारा का डे वाइज कलेक्शन

Saiyaara Box Office Collection Day 1- 21.5 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 2- 26 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 3- 35.75 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 4- 22.5 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 6- 21.5 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 7- 18.75 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 8- 18 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 9- 26 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 10- 1.99 करोड़

नेट कमाई- 219.24 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: War 2 Box Office Collection: ऋतिक और कियारा की जोड़ी लाएगी 1000 करोड़ की सुनामी? जानें ट्रेड एक्सपर्ट्स का दावा

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola