War 2 Box Office Collection: ऋतिक और कियारा की जोड़ी लाएगी 1000 करोड़ की सुनामी? जानें ट्रेड एक्सपर्ट्स का दावा
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 25 Jul 2025 5:26 PM
War 2 Box Office
War 2 Box Office Collection: वॉर 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही ट्रेंड में आ गया है. ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जोड़ी ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. ऐसे में जानिए ट्रेड एक्सपर्ट्स का रिएक्शन और क्या फिल्म 1000 करोड़ कमा पाएगी.
War 2 Box Office Collection: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की मच अवेटेड फिल्म “वॉर 2” का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. यशराज फिल्म्स और निर्देशक अयान मुखर्जी ने इसे एक आम स्पाई फिल्म के ट्रेलर जैसा नहीं बल्कि दमदार, स्टाइलिश और रोमांचक बनाया है. इस बार कहानी में न तो कोई सीधा हीरो है और न ही खलनायक. ट्रेलर में ऋतिक के कबीर और जूनियर एनटीआर के विक्रम दोनों ही ग्रे शेड्स में दिखाए गए हैं, जिससे दर्शक और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. इस बीच फिल्म रिलीज के बाद कैसा प्रदर्शन करेगी, आइए बता हैं.
क्या 1000 करोड़ क्लब में शामिल होगी वॉर 2?
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रेलर देखने के बाद फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया है. तरण आदर्श ने कहा कि स्टार पावर, स्पाई यूनिवर्स, और यशराज की ब्रांड वैल्यू को देखकर फिल्म के दुनियाभर में 1000 करोड़ तक पहुंचने की पूरी उम्मीद है. उन्होंने यह भी बताया कि 14 अगस्त को रिलीज होने वाली यह फिल्म 15 अगस्त की छुट्टी का भी बड़ा फायदा उठाएगी. इसलिए पहले दो दिन ही फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा झटका लग सकता है.
वहीं, अक्षय राठी, फिल्म प्रदर्शक ने कहा कि हिंदी और तेलुगु बाजार के सुपरस्टार्स को एकसाथ लाना अपने आप में ऐतिहासिक है. ऋतिक रोशन के हिंदी फैंस और जूनियर एनटीआर के साउथ इंडियन फैंस मिलकर इस फिल्म को शानदार ओपनिंग दिला सकते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अंत में सब कुछ फिल्म की कहानी और कंटेंट पर निर्भर करेगा.
वॉर 2 की खासियत
वॉर 2 की सबसे बड़ी ताकत है ऋतिक-जूनियर एनटीआर की नई जोड़ी, कियारा का ग्लैमर, अयान मुखर्जी की डायरेक्शन, और यशराज की प्रोडक्शन क्वालिटी. इन सब बातों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वॉर 2 साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










