Saiyaara Box Office: सैयारा ने दुनियाभर में रचा इतिहास, आमिर-अजय देवगन की फिल्मों को पछाड़ बनी तीसरी ब्लॉकबस्टर
सैयारा ओटीटी रिलीज फोटो- इंस्टाग्राम
Saiyaara Box Office: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ने 7 दिनों में 177.13 करोड़ भारत में और 248.50 करोड़ वर्ल्डवाइड कमा लिए हैं. फिल्म ने ‘सितारे जमीन पर’ और ‘रेड 2’ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए साल 2025 की तीसरी सबसे बड़ी हिट का ताज हासिल कर लिया है. आइए बताते हैं पूरा रिपोर्ट.
Saiyaara Box Office: मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म “सैयारा” इन दिनों दर्शकों और सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है. फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की फ्रेश जोड़ी और उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई ने भी सबको चौंका दिया है. अब इस फिल्म ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे जानकर फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो जाएंगे.
दरअसल, फिल्म ने अपने पहले 7 दिनों में ही आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के लाइफटाइम नेट कलेक्शन 166.18 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है. यही नहीं, अब इसने अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘रेड 2’ को भी पछाड़ दिया है.
सैयारा ने तोड़ा अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म का रिकॉर्ड
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, सैयारा ने सोमवार को 24 करोड़, मंगलवार को 25 करोड़ और बुधवार को 21 करोड़ की कमाई करते हुए सिर्फ 7 दिनों में 177.13 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 248.50 करोड़ पहुंच चुकी है.
इसके साथ ही फिल्म ने रेड 2 के इंडिया कलेक्शन 173.44 करोड़ और वर्ल्डवाइड 237.46 करोड़ को पार करते हुए साल 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. यह ‘सैयारा’ के लिए एक बड़ा माइलस्टोन साबित हो रहा है.
चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग बनी सैयारा
इसके अलावा सैयारा अब तक की बंपर ओपनिंग करने वाली चौथी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म भी बन चुकी है. 2025 में ‘छावा’, ‘सिकंदर’ और ‘हाउसफुल 5’ जैसी बड़ी फिल्मों के बीच, ‘सैयारा’ ने अपनी अलग पहचान बनाई है. फिल्म के ओपनिंग डे पर म्यूजिक, ट्रेलर और सोशल मीडिया पर वायरल टाइटल ट्रैक ने लोगों में उत्सुकता बढ़ा दी थी, जिसकी वजह से इसे जबरदस्त ओपनिंग मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








