Saiyaara Worldwide Box Office Collection: अहान-अनीत की 'सैयारा' दुनियाभर में हिट या फ्लॉप? 250 करोड़ क्लब से सिर्फ इतनी दूर
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 25 Jul 2025 2:20 PM
Saiyaara Box Office Collection Day 16
Saiyaara Worldwide Box Office Collection: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ने 7 दिनों में आमिर की फिल्म 'सितारे जमीन पर' का रिकॉर्ड तोड़कर साल 2025 की चौथी सबसे बड़ी हिट बन गई है. ऐसे में फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की, आइए बताते हैं.
Saiyaara Worldwide Box Office Collection: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित और 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई ‘सैयारा’ ने महज 7 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आए अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी दर्शकों के दिलों पर छा गई है. अब यह फिल्म साल 2025 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है. ऐसे में दुनियाभर में इसने कितना कमाया, आइए बताते हैं.
अब तक का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सैयारा’ ने 7वें दिन तक दुनियाभर में 248.50 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, भारत में नेट कलेक्शन इसका 172.75 करोड़ तक पंहुचा है. इसी के साथ फिल्म ने आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ (166.18 करोड़) को पीछे छोड़ दिया.
भारत में 7वें दिन की ऑक्यूपेंसी
23 जुलाई को सैयारा की हिंदी ऑक्यूपेंसी 31.43% रही, जो कि वीकडेज के लिहाज से काफी मजबूत मानी जाती है. देशभर के मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में शो हाउसफुल रहे.
स्टार बन गए अहान और अनीत
अपने डेब्यू में ही अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों को इंप्रेस किया. उनकी केमिस्ट्री, इमोशन और स्क्रीन प्रेजेंस की हर जगह तारीफ हो रही है. ‘सैयारा’ को न सिर्फ दर्शकों बल्कि कई बॉलीवुड सितारों से भी सपोर्ट और तारीफें मिलीं. इनमें आलिया भट्ट, रणवीर सिंह बोले, अनन्या पांडे, श्रद्धा कपूर, वरुण धवन, अनिल कपूर जैसे सितारों के नाम शामिल है जिसने सोशल मीडिया पर फिल्म की सराहना की.
फिल्म की कहानी
फिल्म “सैयारा” की कहानी कृष कपूर (अहान पांडे) और वाणी (अनीत पड्डा) के बीच पनपते प्यार और उनकी व्यक्तिगत जंगों के इर्द-गिर्द घूमती है. वाणी एक शांत पत्रकार है, जिसे अल्जाइमर भी है और कृष एक सिंगर है. फिल्म में म्यूजिक, इमोशन और रोमांस का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










