Saiyaara Box Office Collection: 400 करोड़ क्लब में होगी सैयारा की एंट्री? ट्रेड एनालिस्ट ने दिया चौंकाने वाला रिएक्शन

Updated:
विज्ञापन
Saiyaara Box Office Collection

Saiyaara Box Office Collection

Saiyaara Box Office Collection: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित फिल्म सैयारा ने अबतक 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा टच कर लिया है. जिस हिसाब से अहान पांडे की फिल्म कमाई कर रही, उसे देखते हुए लग रहा कि मूवी जल्द ही 300 करोड़ भी कमा लेगी. आइए आपको बताते हैं कि ट्रेड एनालिस्ट क्या कह रहे.

विज्ञापन

Saiyaara Box Office Collection: सिनेमाघरों में 18 जुलाई को अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा रिलीज हुई थी. फिल्म ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई शुरू कर दिया था. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित फिल्म ने 9 दिन में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर, वरुण धवन, रितेश देशमुख, आलिया भट्ट, अनुराग बसु, सुभाष घई, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार सहित कई अन्य फेमस हस्तियों ने फिल्म की तारीफ की. उन्होंने अहान और अनीत की भी सराहना की. इस बीच ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई को लेकर बड़ी बात कही है.

सैयारा 400 करोड़ तक पहुंच पाएगी?

तरण आदर्श ने अपने एक्स पर लिखा, 300 करोड़? 400 करोड़? या उससे भी ज्यादा? ‘सैयारा‘ रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है. फिल्म इंडस्ट्री के सारे पुराने नियम बदल रही है. इस वक्त कोई भी यह पक्के तौर पर नहीं कह सकता कि इसका कुल कलेक्शन आखिरकार कहां जाकर रुकेगा. जिस रफ्तार से ‘सैयारा’ की कमाई हर दिन बढ़ रही है, वो वाकई हैरान करने वाली है. फिल्म ने सिर्फ 6 दिनों में ही ₹150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब पहले हफ्ते के अंत तक इसका कलेक्शन करीब 175 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है जो कि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है.इस शुक्रवार को कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, इसलिए सैयारा के लिए दूसरा वीकेंड भी धमाकेदार रहने वाला है.200 करोड़ का आंकड़ा तो दूसरा वीकेंड खत्म होने से पहले ही आराम से पार हो जाएगा. अब सबसे बड़ा सवाल ये है क्या सैयारा 400 करोड़ तक पहुंच पाएगी?

सैयारा के लिए दूसरा हफ्ता भी होगा शानदार

सैयारा जबरदस्त कमाई बॉक्स ऑफिस पर कर रही है. फिल्म ने ‘सिकंदर’, ‘सितारे जमीन पर’ और अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे कर दिया है. इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर सैयारा को कड़ी टक्कर देने वाली कोई दूसरी फिल्म नहीं है. ऐसे में ये हफ्ता भी अहान पांडे और अनीत पड्डा के नाम होने वाला है.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: ‘सैयारा’ ने पहले हफ्ते में उड़ाया बॉक्स ऑफिस का होश, बनाए 7 जबरदस्त रिकॉर्ड, आमिर-अजय सहित इन बड़े स्टार्स की फिल्मों को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola