Saiyaara Aneet Padda New Project: सैयारा की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अनीत पड्डा इस सीरीज में आएंगी नजर, सिनेमाघरों के बाद OTT पर मचाएंगी धमाल

अनीत पड्डा की नई फिल्म. फोटो- इंस्टाग्राम
Saiyaara Aneet Padda New Project: फिल्म सैयारा की मुख्य एक्ट्रेस अनीत पड्डा अब एक वेब सीरीज में दिखेंगी. अनीत इन दिनों सैयारा की सफलता को एंजॉय कर रही है. फिल्म ने अबतक 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली है. इस बीच आपको एक्ट्रेस के नये प्रोजेक्ट के बारे में बताते हैं.
Saiyaara Aneet Padda New Project: मोहित सूरी की फिल्म सैयारा से अहान पांडे और अनीत पड्डा रातोंरात स्टार बन गए. फिल्म ने 11 दिन में 240 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का क्रेज सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिल रहा है. हर तरफ फिल्म की चर्चा हो रही है. रोमांटिक ड्रामा की तारीफ फिल्म इंडस्ट्री से कई सेलेब्स ने किया हैं, जिसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, राजकुमार राव, जेनेलिया डिसूजा जैसे स्टार्स हैं. अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनीत अब वेब सीरीज में नजर आएंगी, जिसका नाम न्याय है. ये ओटीटी पर रिलीज होगी. इसका निर्देशन नित्या मेहरा और उनके पति करण कपाड़िया करेंगे.
अनीत पड्डा का नया प्रोजेक्ट
अनीत पड्डा का ये नया वेब सीरीज एक कोर्ट रूम ड्रामा है. दरअसल, इस सीरीज की शूटिंग उन्होंने सैयारा साइन करने से पहले कर लिया था. एचटी डिजिटल से बात करते हुए एक सूत्र ने बताया कि अनीत वाईआरएफ की बड़े स्क्रीन की हीरोइन है. न्याय सैयारा साइन करने पहले अनीत ने शूट कर लिया था. न्याय में अनीत के साथ फातिमा सना शेख और अर्जुन माथुर हैं. ये एक रियल लाइफ इवेंट्स पर आधारित एक काल्पनिक सीरीज है. शो पिछले साल शूट हुआ था और ओटीटी पर प्रीमियर होगा. फातिमा इसमें पुलिस ऑफिर का रोल प्ले करेंगी और अनीत एक 17 साल की लड़की का किरदार निभाएगी, जिसका एक शक्तिशाली आध्यात्मिक नेता यौन उत्पीड़न करता है. जिसके बाद अनीत न्याय की लड़ाई लड़ती है.
सैयारा की कुल कमाई
- Saiyaara Day 1- 21.5 करोड़
- Saiyaara Day 2- 26 करोड़
- Saiyaara Day 3- 35.75 करोड़
- Saiyaara Day 4- 22.5 करोड़
- Saiyaara Day 5- 25.00 करोड़
- Saiyaara Day 5- 25.00 करोड़
- Saiyaara Day 6- 21.5 करोड़
- Saiyaara Day 7- 18.75 करोड़
- Saiyaara Day 8- 18 करोड़
- Saiyaara Day 9- 26 करोड़
- Saiyaara Day 10-31.18 करोड़
- Saiyaara Day 11- 0.03 करोड़
नेट कमाई- 248.46 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










