Saiyaara: अहान पांडे ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये सिर्फ आपके लिए है दादी
Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Aug 2025 9:21 AM
Saiyaara Worldwide Lifetime Collection
Saiyaara: सैयारा की सफलता को अहान पांडे, अनीत पड्डा और फिल्म की पूरी टीम एंजॉय कर रही है. मूवी ने भारत में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया, जबकि दुनियाभर में मूवी ने 500 करोड़ रुपये की कमाई की है. अहान ने फिल्म की सफलता पर रिएक्ट किया है.
Saiyaara: अहान पांडे की लेटेस्ट रिलीज फिल्म सैयारा सुपरहिट हो गई. फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी चुपचाप बिना किसी शोर के थिएटर्स में रिलीज की गई थी, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. मूवी ने अनीत पड्डा और अहान को स्टार बना दिया. भारत में फिल्म ने 300 से ज्यादा और दुनियाभर में इसने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. इस ऐतिहासिक सफलता पर फिल्म के एक्टर ने लंबा सा पोस्ट लिखा है.
सैयारा की सफलता अहान पांडे ने अपनी दादी को किया डेडिकेट
अहान पांडे ने फिल्म सैयारा से अपने अनसीन फोटोज शेयर किए है. उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, कभी ये नहीं सोचा था मुझे इतना प्यार मिलेगा, दादी मुझे हमेशा राज बुलाती थी, काश वह आज कृष को देख पाती, भगवान को हमेशा ये कहता था कि अगर दुनिया मुझे पसंद ना भी करे, मुझे पता था…सितारों में सितारा, एक तन्हा तारा-दादी मेरी. वहां से देख कर मुझे मुस्कुराएगी- ये सिर्फ आपके लिए है दादी.
अहान पांडे ने लिखा-काश मैं आपमें से हर एक को गले लगा पाता
आगे पोस्ट में अहान पांडे ने लिखा, मुझे नहीं पता आगे मेरे लिए क्या है. लेकिन मैं इस पल में अपने मुझे नहीं पता कि मेरे लिए आगे क्या है, लेकिन इस पल में मैं अपने अस्तित्व तक प्यार महसूस कर रहा हूं आप सबके लिए. और ये एहसास मैं हमेशा-हमेशा के लिए अपने दिल में रखूंगा. मैं वादा करता हूँ कि अब दोगुनी मेहनत करूंगा, दोगुना अच्छा बनूंगा ये सब आपके लिए, लेकिन साथ ही उस बच्चे के लिए भी जो मेरे अंदर है. वह बच्चा जिसके पैर डांस में साथ नहीं देते थे, जो स्टेज पर जाने से पहले डर जाता था, जिसे हमेशा कहा जाता था कि तुमसे नहीं होगा. हम सबके अंदर वो बच्चा होता है. मैं उम्मीद करता हूं कि आप सब उस बच्चे को खुश करते रहें, क्योंकि आपके अंदर का वो बच्चा सबकुछ डिजर्व करता है. इस चमत्कार के लिए धन्यवाद. काश मैं आपमें से हर एक को गले लगा पाता. तेरे बिना तो कुछ ना रहेंगे.
सैयारा का कलेक्शन
सैयारा ने 21 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 306.82 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा क्रास कर लिया. मोहित सूरी की मूवी को अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 और तृप्ति डिमरी की धड़क 2 भी नहीं दे पाई.
यह भी पढ़ें- Huma Qureshi Brother Murder: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई की हत्या, इस वजह से गई जान, दो आरोपी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










