Saiyaara रिलीज के बाद अहान पांडे ने किया पोस्ट, कहा- हम आपसे हमेशा-हमेशा प्यार करते रहेंगे

Updated:
विज्ञापन
Saiyaara Box Office

Saiyaara Box Office

Saiyaara: मोहित सूरी की फिल्म सैयारा ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर दिया. फिल्म में दो नये कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा नजर आ रहे हैं. दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है. इस बीच फिल्म को मिल रहे दर्शकों से प्यार और सपोर्ट पर अहान और अनीत का रिएक्शन आया है.

विज्ञापन

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. मोहित सूरी की फिल्म से अहान और अनीत ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है. फिल्म को आलिया भट्ट, अन्नन्या पांडे, अनुराग बसु जैसे स्टार्स का सपोर्ट मिल चुका है, जिन्होंने मूवी की तारीफ दिल खोल कर की है. कहानी से लेकर एक्टिंग तक, दर्शक अहान और अनीत की खूब प्रशंसा कर रहे हैं. एक्स पर तो कई यूजर्स ने दोनों को बॉलीवुड का अगला बड़ा स्टार बता रहे हैं. इस बीच एक्टर ने फिल्म की सफलता पर रिएक्ट किया है.

सैयारा की सफलता पर अहान पांडे का पहला पोस्ट

अहान पांडे और अनीत पड्डा ने मुंबई स्थित वाईआरएफ ऑफिस में अपनी फिल्म सैयारा के पोस्टर के सामने पोज दिया. उन्होंने दर्शकों से मिल रहे प्यार और सपोर्ट पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी. अहान और अनीत ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, हम आपसे हमेशा-हमेशा प्यार करते रहेंगे. उनके पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, एक मास्टरपीस फिल्म देने के लिए आपको थैंक्यू. एक यूजर ने लिखा, मैं पूरी फिल्म में रोया, हंसा और चिल्लाया. आप लोग बहुत खास हैं. एक यूजर ने लिखा, सैयारा फिल्म बहुत खूबसूरत है और आपका अभिनय देखने लायक है. एक यूजर ने लिखा, बहुत लंबे समय के बाद मुझे कोई बॉलीवुड फिल्म पसंद आई है. मुझे यह बहुत पसंद आई.

सैयारा को मिली दमदार ओपनिंग

सैयारा ने ओपनिंग डे पर 21. 25 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था और कई सारी फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया. मोहित सूरी की ये फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनर है. इसने मोहित की पिछली सारी फिल्मों के पहले दिन की कमाई को पीछे छोड़ दिया, जिसमें मर्डर 2 (6.95 करोड़ रुपये), आशिकी 2 (6.10 करोड़ रुपये), हाफ गर्लफ्रेंड (10.30 करोड़ रुपये), एक विलेन ( 16 करोड़ रुपये) शामिल हैं.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola