Saiyaara: अहान पांडे का शॉकिंग वीडियो वायरल, बिच्छू खाते दिखे एक्टर

Updated:
विज्ञापन
ahaan pandey eats scorpion

ahaan pandey eats scorpion

Saiyaara: अहान पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसे देखकर उनके चाहने वाले हैरान हो गए. वीडियो में एक्टर बिच्छू खाते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, यार मैंने ये क्या देख लिया.

विज्ञापन

अहान पांडे इस समय अपनी लेटेस्ट फिल्म सैयारा की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. अहान की ये डेब्यू मूवी है और फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया. हर तरफ सैयारा के गाने, सीन्स, रील्स सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. फिल्म जल्द ही 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी. इस बीच सोशल मीडिया पर अहान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्टर एक बिच्छू खाते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में अहान बिच्छू को लेते है और उसे खाने की कोशिश करते हैं. इस वीडियो को देखकर फैंस चौंक गए है और इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

सैयारा एक्टर अहान पांडे के इस वीडियो को filum_shilum नाम के इंस्टाग्राम पेज ने शेयर किया है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, यार मैंने ये क्या देख लिया. एक यूजर ने लिखा, छी, छी. एक यूजर ने लिखा, ये अहान पांडे है? मूवी में तो कोई और ही बंदा दिखाया था. ये कोई छोटा सा बच्चा दिख रहा है. हालांकि वीडियो देखकर ऐसा लग रहा कि ये 4-5 साल पुराना वीडियो है. फिलहाल वीडियो देखकर फैंस के होश उड़ गए.

यह भी पढ़ें Son of Sardaar 2 Shooting Locations: लंदन की गलियों से पंजाब की मिट्टी तक, जानें कहां-कहां शूट हुई अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola