IMDb List: ये है साल 2022 की टॉप 10 फिल्में, RRR बॉलीवुड मूवीज पर पड़ी भारी, देखिए कौन रहा नंबर एक पर
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Dec 2022 2:28 PM
IMDb List 2022: विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को काफी तारीफ मिली थी. आईएमडीबी टॉप 10 फिल्मों में इस फिल्म को कौन सी जगह मिली है, आपको बताते है. इस लिस्ट में विक्रम, कांतारा जैसी फिल्में भी है.
IMDb List 2022: आईएमडीबी ने साल 2022 की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कई ऐसी मूवीज है, जिसे दर्शकों ने काफी पसन्द किया. साथ ही इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया. क्रिटिक्स ने भी इनकी दिल खोलकर तारीफ की. लिस्ट में सिर्फ एक हिन्दी मूवी द कश्मीर फाइल्स है, जबकि एसएस राजामौली की आरआरआर नंबर एक पर है. चलिए आपको पूरी लिस्ट बताते है.
इस लिस्ट में एसएस राजामौली की आरआरआर सबसे आगे है. मूवी में राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट, अजय देवगन और श्रिया सरन है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. जिसने भी मूवी देखी, सबने तारीफ की. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के दूसरे पार्ट पर काम चल रहा है. ये मूवी सारे बॉलीवुड मूवीज पर भारी पड़ी.
-
1. आरआरआर
-
2. द कश्मीर फाइल्स
-
3. के.जी.एफ: चैप्टर 2
-
4. विक्रम
-
5. कांतारा
-
6. रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट
-
7. मेजर
-
8. सीता रामम
-
9. पोनन्नियन सेल्वन
-
10. 777 चार्ली
जानें द कश्मीर फाइल्स के बारे में
विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को काफी तारीफ मिली. फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी है. फिल्म 1990 में कश्मीरी पंडितों की ओर से कश्मीर विद्रोह के दौरान सहे गए क्रूर कष्टों की सच्ची कहानी बताती है. यह एक सच्ची कहानी है, जो कश्मीरी पंडित समुदाय के कश्मीर नरसंहार की पहली पीढ़ी के पीड़ितों के वीडियो साक्षात्कार पर आधारित है. यह कश्मीरी पंडितों के दर्द, पीड़ा, संघर्ष और आघात का दिल दहला देने वाला आख्यान है और लोकतंत्र, धर्म, राजनीति और मानवता के बारे में आंखें खोलने वाले तथ्यों पर सवाल उठाता है.
-
1 पंचायत (8.9)
-
2 दिल्ली क्राइम (8.5)
-
3 रॉकेट ब्यॉज (8.9)
-
4 ह्यूमन (7.9)
-
5 अपहरण (8.3)
-
6 गुल्लक (9.1)
-
7 एनसीआर डेज (9.1)
-
8 अभय (8.1)
-
9 कैंपस डायरीज (8.9)
-
10 कॉलेज रोमांस (8.4)
Also Read: Devoleena Bhattacharjee: कौन है गोपी बहू के पति Shahnawaz Sheikh, जिसके साथ एक्ट्रेस ने लिए सात फेरे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










