Ritesh Pandey New Bhojpuri Song: रितेश पांडे का नया गाना 'मोबिल डालता' हुआ रिलीज, करिश्मा सिंह की अदाओं ने फैंस पर चलाया जादू
Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Jan 2026 10:53 AM
रितेश पांडे का नया गाना 'मोबिल डालता', फोटो- इंस्टाग्राम
Ritesh Pandey New Bhojpuri Song Mobil Dalta: भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडे का नया गाना 'मोबिल डालता' इंटरनेट पर छाया हुआ है. सॉन्ग में उनकी जोड़ी एक्ट्रेस करिश्मा सिंह के साथ बनी है. आइए आपको गाने के बारे में बताते हैं.
Ritesh Pandey New Bhojpuri Song Mobil Dalta: भोजपुरी इंडस्ट्री के गायक रितेश पांडे का नया रोमांटिक गाना ‘मोबिल डालता’ रिलीज हो गया है. ये एक होली सॉन्ग है. इस पूरे गाने में करिश्मा संग देसी और मजेदार अंदाज मे रितेश नजर आ रहे हैं. म्यूजिक वीडियो में मोहब्बत और रोमांस को भरपूर दिखाया गया है. सॉन्ग खासकार युवा दर्शकों को खूब पसंद आएगी. फिलहाल सॉन्ग पर अब तक 105K व्यूज आ गए हैं और ये बढ़ ही रहे हैं.
रितेश पांडे का नया होली सॉन्ग ‘मोबिल डालता’
गाने की कहानी और थीम
इस गाने मे रितेश पांडे – करिश्मा संग चुलबुले और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहें हैं. गाने मे रितेश अपनी गर्लफ्रेंड को प्यार जताते और साथ ही उसे इम्प्रेस करते भी नजर आ रहें हैं. ऑन स्क्रीन दोनों के बीच प्यार और नोक-झोंक देखने को मिल रहा है. करिश्मा का नखरीला अंदाज गाने को और खास बना रहा है. पूरे वीडियो में दोनों के बीच मस्ती डांस और फ्लर्टिंग को दिखाया गया है. सॉन्ग में रितेश की एनर्जेटिक आवाज, कैची म्यूजिक और बीट लोगों को खूब पसंद आ रही है. रितेश रोमांटिक, शरारती और आशिक के रूप में नजर आ रहे हैं. अपने मजेदार अंदाज की वजह से यह सॉन्ग भोजपुरी दर्शकों के बीच खूब वायरल हो रहा है.
वीडियो में रितेश-करिश्मा का लुक है देसी
गाने मे रितेश देसी, लेकिन ट्रेडिंग लुक में नजर आ रहें हैं. सिंगर ने चेक शर्ट और कैजुअल पैंट कैरी किया है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है. जबकि एक्ट्रेस करिश्मा ने साड़ी पहना हुआ है. इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही है. लाल चूड़ी, गले में मंगलसूत्र पहने एक्ट्रेस अपने पिया का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही है.
गाने के कलाकार
- सिंगर: रितेश पांडे
- लिरिक्स: बलिराम बिधाता
- म्यूजिक: धर्मेंद्र चंचल
- एक्ट्रेस: करिश्मा सिंह
- वीडियो डायेक्टर: सुनील रॉक, आशीष यादव
- एडिटर- प्रवीण यादव
- कोरियोग्राफर- राहुल यादव
- डीओपी- बृजेश यादव, गौरव
- डीआई- पवन
बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










