Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Marriage: “4 साल हो गए हैं”, विजय देवरकोंडा संग शादी की रूमर्स पर क्या रश्मिका ने लगाई मुहर?

Updated:
विज्ञापन
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Marriage: “4 साल हो गए हैं”, विजय देवरकोंडा संग शादी की रूमर्स पर क्या रश्मिका ने लगाई मुहर?

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Marriage: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की अफवाहें लंबे समय से फैंस के बीच चर्चा में हैं. हाल ही में यूट्यूब चैनल प्रेमा के इंटरव्यू में रश्मिका से इस बारे में सवाल किया गया. अब एक्ट्रेस ने क्या कहा, यह जानने के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें.

विज्ञापन

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Marriage: पिछले कई महीनों से फैंस यही सवाल पूछ रहे हैं कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी कब करेंगे? खासकर तब से, जब अक्टूबर 2025 में उनकी टीम ने दशहरे से पहले HT को सगाई की पुष्टि की थी. अफवाहें इस कपल की शादी की तारीख और जगह तक जोड़कर फैल रही थीं और फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

इसी बीच, यूट्यूब चैनल प्रेमा के एक इंटरव्यू में रश्मिका से सीधे सवाल किया गया कि क्या विजय से उनकी शादी की अफवाहें सच हैं? और क्या शादी की तारीख और जगह सही है? अब एक्ट्रेस ने इसके जवाब में क्या कहा, आइए पूरी बात जानते हैं.

शादी की रूमर्स पर रश्मिका ने क्या कहा?

रश्मिका ने शादी के रूमर्स पर रिएक्ट करते हुए कहा, “इन अफवाहों को शुरू हुए चार साल हो गए हैं, है ना? और लोग वही सवाल पूछ रहे हैं. लोग उसी बात का इंतजार कर रहे हैं.”

फैंस को लगा कि वह अब इसे कन्फर्म करेंगी, लेकिन रश्मिका ने कहा, “आज, सच यह है कि मैं इसके बारे में तब बात करूंगी जब इसके बारे में बात करने का समय होगा. जब समय आएगा, हम बात करेंगे.” उन्होंने यह भी कहा कि वह ऑफ रिकॉर्ड इस बारे में बात करने के लिए तैयार हैं, लेकिन कैमरे पर नहीं.

अफवाहें हवा में कैसे उड़ीं?

अक्टूबर 2025 में सगाई की खबर के बाद, रश्मिका और विजय देवरकोंडा को अक्सर अंगूठियां पहने देखा गया. नवंबर में विजय ने रश्मिका की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के सक्सेस इवेंट में उनके हाथ पर प्यारी सी किस की. ये छोटे-छोटे पल उनके रिश्ते की नजदीकी दिखाते हैं और फैंस के बीच अफवाहें और भी बढ़ा देते हैं.

रश्मिका और विजय देवरकोंडा का वर्क फ्रंट

रश्मिका और विजय दोनों अपने करियर में व्यस्त हैं. रश्मिका पिछले साल ‘छावा’, ‘सिकंदर’, ‘कुबेरा’, ‘थामा’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ में नजर आईं और अब वह ‘कॉकटेल 2’ और ‘मैसा’ में दिखेंगी. विजय की पिछली फिल्म ‘किंगडम’ थी और उनकी आने वाली फिल्में ‘राउडी जनार्दन’ और अनटाइटल्ड फिल्म हैं.

यह भी पढ़ें: Race 4: धुरंधर की सफलता के बाद क्या ‘रेस 4’ में लौटेंगे अक्षय खन्ना? डायरेक्टर ने बताई सच्चाई

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola