Race 4: धुरंधर की सफलता के बाद क्या ‘रेस 4’ में लौटेंगे अक्षय खन्ना? डायरेक्टर ने बताई सच्चाई

Race 4: धुरंधर के बाद अक्षय खन्ना की वापसी ने ‘रेस 4’ को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी थीं, लेकिन प्रोड्यूसर रमेश तौरानी की सफाई ने पूरी कहानी साफ कर दी. जानिए रेस 4 और अक्षय खन्ना के कमबैक का पूरा मामला.
Race 4: धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद बॉलीवुड के गलियारों में अक्षय खन्ना दोबारा सुर्खियों में आए. रहमान डकैत के उनके इंटेंस किरदार ने जहां दर्शकों को उनकी एक्टिंग क्षमता की याद दिला दी, वहीं उनके अचानक वायरल हुए FA9LA गाने पर डांस मूव्स ने सोशल मीडिया पर मानो आग लगा दी. लोग हैरान भी थे और खुश भी कि यह वही अक्षय खन्ना हैं, जो हर किरदार में बखूबी उतर जाते हैं. इस पॉपुलैरिटी के साथ ही लोगों के मन में सवाल उठना लाजमी था कि अब आगे क्या? अगली फिल्म कौन सी होगी? किस तरह का रोल करेंगे? बस यहीं से सोशल मीडिया पर बातें बनने लगीं. और तभी एक अफवाह ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा कि क्या अक्षय खन्ना रेस 4 में वापसी करने वाले हैं?
अब इन सारे सवालों पर से पर्दा उठ गया है. ये जवाब खुद अक्षय खन्ना ने नहीं दिया, बल्कि रेस 4 की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रमेश तौरानी ने दिया है. चलिए आपको पूरी बात बताते हैं.

रेस 4 की चर्चा कहां से शुरू हुई?
रेस फ्रेंचाइजी का नाम आते ही तेज कारें, चालाकी, धोखा और सस्पेंस याद आ जाता है. साल 2008 में आई पहली रेस में सैफ अली खान और अक्षय खन्ना साथ नजर आए थे. अक्षय का रोल आज भी फैंस को याद है. इसलिए जब उनकी वापसी की बातें सामने आईं, तो लोगों को यह मुमकिन भी लगा. सोशल मीडिया पर खबरें फैलने लगीं कि रेस 4 में पुराने स्टार्स को फिर से लाया जा सकता है. कहा जाने लगा कि सैफ अली खान और अक्षय खन्ना एक बार फिर साथ दिख सकते हैं.
फैंस के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं था. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई.
अफवाहों पर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर की सफाई
प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक लेटेस्ट इंटरव्यू में खुद सामने आकर बात साफ कर दी. उन्होंने बताया कि अक्षय खन्ना से रेस 4 के लिए कभी कोई बातचीत हुई ही नहीं. सीधे शब्दों में कहें तो वापसी की बात सिर्फ हवा में थी.
कहानी बदलकर हो सकती है अक्षय खन्ना की वापसी?
जब उनसे पूछा गया कि क्या स्क्रिप्ट में बदलाव करके अक्षय के किरदार को वापस लाया जा सकता है, तो उन्होंने इस पर भी साफ मना कर दिया. उन्होंने बताया कि पहली फिल्म में अक्षय के किरदार की मौत हो चुकी थी. उनकी कहानी वहीं खत्म हो गई थी और अब उसे आगे बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है.
रेस 4 अभी किस हालत में है?
रमेश तौरानी ने यह भी बताया कि रेस 4 की कास्ट अभी तय नहीं हुई है. सैफ अली खान या सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर जो भी खबरें चल रही हैं, वो सिर्फ अटकलें हैं. फिलहाल फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है और प्रोजेक्ट अभी शुरुआती दौर में है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: ‘अब तक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म होगी’, धुरंधर 2 को लेकर राम गोपाल वर्मा ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










