Ra.One 2: शाहरुख खान ने G.One की वापसी को लेकर किया खुलासा, सीक्वल को लेकर बोले- हम इसे दोबारा कर सकते हैं

Updated:
विज्ञापन
Ra.One 2

Ra.One 2, फोटो- इंस्टाग्राम

Ra.One 2: शाहरुख खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर हिंट किया कि Ra.One का सीक्वल संभव है. उन्होंने बताया कि G.One की वापसी तभी होगी जब डायरेक्टर अनुभव सिन्हा कहानी पर दोबारा काम करेंगे. जानें एसआरके ने Ra.One के सीक्वल को लेकर और क्या कुछ कहा.

विज्ञापन

Ra.One 2: 2011 में रिलीज हुई शाहरुख खान की Ra.One बॉलीवुड की सबसे दमदार साइ-फाई फिल्मों में से एक थी. वीडियो गेम की दुनिया, सुपरहीरो, एडवांस्ड VFX और फैमिली इमोशन्स, यह सब मिलकर फिल्म को अपने समय से कहीं आगे ले गए थे. अब, 13 साल बाद, SRK ने एक बड़े हिंट से फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है, जो है अपने चर्चित किरदार G.One की वापसी.

अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर मुंबई में हुई एक फैन मीट में शाहरुख खान ने खुलकर बताया कि Ra.One के सीक्वल पर क्या अपडेट है और वह इस फिल्म को अपने दिल के सबसे करीब मानते हैं. आइए सबकुछ बताते हैं.

शाहरुख खान: “Ra.One मेरे दिल के बहुत करीब है”

एसआरके ने कहा, “यह एक नई तरह की फिल्म थी. अनुभव सिन्हा ने इसे बनाने के लिए बहुत मेहनत की थी. मुझे उम्मीद थी कि यह एक नया ट्रेंड क्रिएट करेगी. मेरी इच्छा हमेशा से रही है कि मैं ऐसी फिल्में बनाऊं जो दूसरों को भी नई चीजें करने के लिए प्रेरित करें. हमारे देश को ऐसी फिल्मों की जरूरत है.”

शाहरुख का मानना है कि भले ही फिल्म उम्मीद के मुताबिक ट्रेंड नहीं बदल पाई, लेकिन दर्शकों ने इसे तब भी पसंद किया था. सुपरस्टार ने आगे बताया, “आज सब टेक-सेवी हैं. स्मार्टफोन हर किसी के पास है. अब Ra.One जैसी कहानी ज्यादा एक्सेप्टेबल होगी.”

Ra.One के सीक्वल पर क्या बोले शाहरुख खान?

शाहरुख खान ने यह भी साफ किया कि वह G.One के रूप में दोबारा लौटने के लिए तैयार हैं, अगर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा इस प्रोजेक्ट को फिर से हाथ में लेते हैं.

एसआरके ने कहा, “अगर अनुभव तय करते हैं, तो हम इसे दोबारा कर सकते हैं. फिल्म पर हमने बहुत मेहनत की थी और सही समय आने पर इसका सीक्वल बन सकता है. अब यह पहले से आसान भी है.”

यह भी पढ़ें- Heeramandi 2: संजय लीला भंसाली ने शुरू किया सीजन 2 का काम, सामने आया प्लॉट और राइटिंग स्टेज का खुलासा

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola