Ranbir Kapoor First Wife: आलिया भट्ट नहीं बल्कि ये हसीना है रणबीर कपूर की पहली पत्नी, एक्टर बोले- उनसे मिलना…

Ranbir Kapoor First Wife Name Reveals
Ranbir Kapoor First Wife: रणबीर कपूर ने अपनी स्मार्टनेस से लाखों दिलों को कायल किया है. हालांकि अब एक्टर शादीशुदा हैं. हालांकि क्या आप जानते हैं कि आलिया उनकी पहली पत्नी नहीं है.
Ranbir Kapoor First Wife: रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं. उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. एक्टर फिलहाल अपनी पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा के साथ जिंदगी के मजे ले रहे हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि रणबीर की पहली पत्नी आलिया नहीं बल्कि कोई और है.
रणबीर कपूर की पहली पत्नी का नाम जानते हैं आप
मैशेबल इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में, रणबीर कपूर से उनके “सबसे पागल फैन” मोमेंट के बारे में पूछा गया. उसी के बारे में बताते हुए, अभिनेता ने बताया कि कैसे एक क्रेजी फैन उनके घर के गेट पर शादी की रस्म निभाने के लिए चली आई थी. उन्होंने कहा, “मैं पागलपन नहीं कहूंगा, क्योंकि इसका इस्तेमाल नकारात्मक तरीके से किया जाता है, लेकिन मुझे याद है, मेरे शुरुआती सालों में, एक लड़की थी, जिससे मैं कभी नहीं मिला, लेकिन मेरे चौकीदार ने बताया कि वह एक पंडित के साथ आई थी और उसने मेरे गेट पर शादी कर ली थी. जिस बंगले में मैं अपने माता-पिता के साथ रहता था, उसके गेट पर टीका और कुछ फूल लगे थे. मुझे लगता है कि मैं उस समय शहर से बाहर था, इसलिए मैं अभी तक अपनी पहली पत्नी से नहीं मिला हूं. मुझे उम्मीद है कि किसी मोड़ पर जरूर उनसे मिलना होगा.”
यह भी पढ़ें- Sikandar Box Office Prediction: रविवार रिलीज क्या सिकंदर को दिला पाएगी ब्लॉकबस्टर ओपनिंग, टाइगर 3 जैसा रचेगी इतिहास
रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट संग की है शादी
रणबीर कपूर का यूं तो कई हसीनाओं के साथ नाम जुड़ा, लेकिन आलिया भट्ट को कई साल डेट करने के बाद उन्होंने साल 2022 में शादी कर ली. यह वेडिंग काफी प्राइवेट थी. बाद में कपल ने बेटी राहा का स्वागत किया. ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ था.
रणबीर कपूर इन फिल्मों में आएंगे नजर
रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से सोनम कपूर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उनकी फिल्मोग्राफी में ‘रॉकस्टार’, ‘बर्फी’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘बचना ऐ हसीनों’, ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘एनिमल’ शामिल हैं. एक्टर वर्तमान में आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग कर रहे हैं. उनके पास पाइपलाइन में रामायण भी है. नितेश तिवारी की ओर से निर्देशित यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसमें रणबीर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










