रामायण में रावण बने यश ने फिल्म की कहानी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारी संस्कृति का हिस्सा

यश और रामायण फिल्म का पोस्टर
नितेश तिवारी की ओर से निर्देशित रामायण में यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. उन्होंने अब फिल्म के बारे में बात की.
साउथ एक्टर यश अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के प्रमोशन के लिए सिनेमाकॉन में शामिल हुए. रणबीर कपूर के राम के किरदार में रावण की भूमिका निभा रहे यश ने फिल्म से जुड़ी हर बात खुलकर बताई.
यश ने बताया क्यों बने रामायण का हिस्सा
यश ने कोलाइडर संग बातचीत में बताया कि वह क्यों रामायण का हिस्सा बनना चाहते हैं. एक्टर ने कहा, “यह एक ऐसी कहानी है, जो 5,000 वर्षों से चली आ रही है. यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है. यह हमारा इतिहास है. इसलिए जब कोई देश इस कहानी से इतना करीब से जुड़ा होता है, लोगों से इतना करीब से जुड़ा होता है, तो इसका कुछ महत्व होता है क्योंकि यह इतने लंबे समय से चली आ रही है. इसका वास्तव में इतना महत्व है.”
रामायण की कहानी को लेकर क्या बोले यश
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह मानवता की कहानी है. यह इस बारे में है कि किसी भी परिस्थिति में एक व्यक्ति को गरिमापूर्ण व्यवहार कैसे करना चाहिए.” राक्षस रावण का किरदार निभाने वाले यश ने बताया कि फिल्म भगवान राम, जो विष्णु के अवतार हैं, के जीवन और आदर्शों पर आधारित है और कैसे उनके आदर्श और जीवन यात्रा सभी को प्रेरित कर सकती है. अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए उन्होंने स्वीकार किया, “यह बहुत चुनौतीपूर्ण है.” एक्टिंग के प्रति अपने प्यार को शेयर करते हुए उन्होंने बताया, “अभिनेता बनने पर ही आपको ये सभी अवसर मिलते हैं. चूंकि मुझे यह पेशा बहुत पसंद है, जैसा कि कहते हैं, आपको उन चीजों से प्यार हो जाता है जिन्हें करना जरूरी होता है. मैं इसे इसी तरह लेता हूं, इसलिए मैं इस प्रक्रिया का आनंद लेता हूं.”
यह भी पढ़ें- अविनाश मिश्रा को मिला खतरों के खिलाड़ी 15 का ऑफर, एंट्री लेने पर कह दी ये बड़ी बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










