Raid 2 vs The Bhootnii: अजय देवगन की 'रेड 2' ने उतारा 'द भूतनी' का भूत, रविवार को बॉक्स ऑफिस पर लगा ब्रेक

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :04 May 2025 4:19 PM
विज्ञापन
Raid 2 vs The Bhootnii

Raid 2 vs The Bhootnii

Raid 2 vs The Bhootnii: बॉक्स ऑफिस पर 'रेड 2' और 'द भूतनी' लगी हुई है. दोनों फिल्मों की कमाई में जमीन आसमान का अंतर नजर आ रहा है. एक तरफ जहां अजय देवगन की रेड 2 रिकॉर्ड तोड़ रही है. तो वहीं, संजय दत्त की फिल्म का हाल बेहाल हो रखा है.

विज्ञापन

Raid 2 vs The Bhootnii Box Office Collection: जाट और केसरी चैप्टर 2 के बाद टिकट काउंटर पर 2 नई बॉलीवुड फिल्मों ने एंट्री ली है. एक अजय देवगन की ‘रेड 2’ और दूसरी संजय दत्त की ‘द भूतनी’. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला, लेकिन कमाई के मामले में रेड 2 ने बाजी मार ली है. वहीं, ‘द भूतनी’ का करोड़ में कमाई करना भी दुर्लभ हो गया है. इस बीच किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है, आइए बताते हैं.

रेड 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख की ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते तबाही मचा रही है. फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है. यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अमय पटनायक (अजय देवगन) नाम का इनकम टैक्स ऑफिसर शहर में बढ़ रहे दादाभाई (रितेश देशमुख) के ब्रष्टाचार को रोकने के लिए संघर्ष करता है. Sacnilk के शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने रविवार को 6.9 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. इसके बाद इसकी कुल कमाई 56.15 करोड़ रुपए हो गई है.

द भूतनी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

संजय दत्त और मौनी रॉय की ‘द भूतनी’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन सिद्धांत सचदेव की ओर से किया गया है. फिल्म में सनी कौशल और पलक तिवारी भी मुख्य किरदारों में हैं. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार, संजय दत्त की फिल्म ने डे 4 को 0.52 करोड़ रुपए कमाए हैं, जिसके बाद इसकी टोटल कमाई 2.65 करोड़ रुपए हो गई है. इस कलेक्शन से साफ है कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर बहुत जल्द ब्रेक लगने वाला है.

यह भी पढ़े: The Bhootnii Worldwide Collection: संजय दत्त की सबसे बड़ी फ्लॉप बनी ‘द भूतनी’, 1 करोड़ कमाने में भी छूटे पसीने

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola