The Bhootnii Worldwide Collection: संजय दत्त की सबसे बड़ी फ्लॉप बनी 'द भूतनी', 1 करोड़ कमाने में भी छूटे पसीने

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :04 May 2025 1:50 PM
विज्ञापन
The Bhootnii Box Office Collection

The Bhootnii Box Office Collection

The Bhootnii Worldwide Collection: रेड 2 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'द भूतनी' संजय दत्त के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप बन गई है. 4 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर लगी इस फिल्म की कमाई महज लाखों में सिमट चुकी है. ऐसे में आइए बताते हैं दुनियाभर में फिल्म का क्या हाल है.

विज्ञापन

The Bhootnii Worldwide Collection: संजय दत्त की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘द भूतनी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. सिद्धांत सचदेव की ओर से लिखित और निर्देशित यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें संजय दत्त के साथ मौनी रॉय, सनी सिंह और पलक तिवारी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म को सोशल मीडिया पर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पिट चुकी है. 65 लाख से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने दुनियाभर में अभी 1 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया है. इसी के साथ यह संजय दत्त के करियर की सबसे बड़ी डिजास्टर भी साबित हो चुकी है. ऐसे में आइए फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

द भूतनी वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय दत्त की फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 77 लाख रुपए कमाए थे. फिल्म के अबतक के कलेक्शन जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने तीन दिनों में 1 करोड़ भी नहीं कमाए हैं. इसी के साथ यह संजय दत्त के 20 के करियर की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

‘द भूतनी को इतना महत्व नहीं दिया…’

संजय दत्त ने ‘द भूतनी’ के एक इवेंट में अपनी फिल्म को दूसरी फिल्मों (रेड 2) के मुकाबले नजरअंदाज करने पर कहा, ‘इंडस्ट्री ऐसे बंट चुकी है, जैसे मैंने पहले कभी देखा न था. हम सब एक फैमिली थे और हमेशा रहेंगे. लेकिन ऐसा लग रहा है कि फिलहाल थोड़ा भटक गए हैं. मैं ये कहना चाहता हूं कि इस इंडस्ट्री के लिए हर फिल्म महत्वपूर्ण होती है और इसलिए हर फिल्म को वो मौका देना चाहिए. फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स और थिएटर मालिकों भी सबको समान मौका देना चाहिए. ‘द भूतनी’ को इतना महत्व नहीं दिया जा रहा है. लेकिन मुझे पता है कि ये फिल्म जरूर आगे निकलेगी.’

यह भी पढ़े: The Bhootnii Box Office Collection Day 4: 4 दिन में डिजास्टर बनी ‘द भूतनी’, कलेक्शन देख संजय दत्त भी चौंकेंगे

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola