Raid 2 vs Jaat: जाट का काल बनी रेड 2, इस दिन के कलेक्शन में कर दिया पत्ता साफ

Raid 2 vs Jaat
Raid 2 vs Jaat: सनी देओल की जाट और अजय देवगन की मूवी रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जबकि रेड 2, 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस बीच दोनों फिल्मों के तीसरे दिन के कलेक्शन की चर्चा हो रही.
Raid 2 vs Jaat: सनी देओल की फिल्म जाट ने ने रिलीज के वक्त सोशल मीडिया पर काफी बज क्रिएिट किया था. फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित दिखे थे. जब बड़े पर्दे पर सनी दो साल बाद लौटे तो जोरदार तालियां से उनके चाहने वालों ने उनका स्वागत किया. फिल्म ने सिकंदर का बैंड बजा दिया और सलमान खान की मूवी से अच्छा प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर किया. मूवी को 25 दिन हो गए है और अब इसकी हालत भी पस्त हो गई है. इस बीच रेड 2 के तीसरे दिन के कलेक्शन की चर्चा हो रही है. वजह आपको बताते हैं.
रेड 2 ने जाट तो इस मामले में दिया मात
दरअसल, सनी देओल की जाट ने इस साल कई फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. मूवी ने तीन में 10 करोड़ का बिजनेस किया था, जबकि अजय दवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर फिल्म ने तीसरे दिन 18 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो जाट से कई ज्यादा है. इस कमाई के साथ ‘रेड 2’ ने सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर बड़ी बढ़त बना ली है. रेड 2 की कमाई की स्पीड जैसी है, उससे लग रहा है कि कुछ दिन में जाट के कलेक्शन को पार कर लेगी.
रेड 2 ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
अजय देवगन की रेड 2 ने सिर्फ जाट के तीसरे दिन के कलेक्शन को पार नहीं किया, बल्कि आजाद, देवा, इमरजेंसी, फतेह के थर्ड डे के कलेक्शन को मात दे दी. आपको पूरी लिस्ट बताते हैं-
इन फिल्मों के तीसरे दिन के कलेक्शन को रेड 2 ने छोड़ा पीछे
- रेड 2- 18.55 करोड़
- जाट- 10 करोड़
- केसरी 2- 12 करोड़
- देवा- 7.25 करोड़
- इमरजेंसी- 4.25 करोड़
- आजाद- 1.75 करोड़
- फतेह – 2.25 करोड़
यहां पढ़ें- ‘ये इंडस्ट्री शुरू से चोर है, सबकुछ कॉपी करते…’ नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा बयान, कहा- कल्ट फिल्मों में भी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










