Raid 2 में अजय देवगन साथ काम करने पर वाणी कपूर का रिएक्शन, बोलीं- सम्मान की बात…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 04 May 2025 6:36 PM
Raid 2 Box Office Collection Day 22
Raid 2: राज कुमार गुप्ता की निर्देशित 'रेड 2' में अजय देवगन और रितेश देशमुख लीड रोल में हैं. वहीं, वाणी कपूर फिल्म में अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभा रही हैं. अब एक्ट्रेस एएनआई से बात करते हुए अजय संग स्क्रीन शेयर करने का अनुभव साझा किया है.
Raid 2: अजय देवगन स्टारर ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में इस बार दो नए चेहरे नजर आ रहे हैं. पहला खलनायक के किरदार में रितेश देशमुख और दूसरा अजय देवगन की पत्नी की भूमिका में वाणी कपूर. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. अब फिल्म की एक्ट्रेस वाणी कपूर ने अजय देवगन संग स्क्रीन शेयर करने पर बात की है. उनके लिए अजय के साथ काम करना बहुत ही सम्मान की बात है.
अजय देवगन साथ काम करने पर तोड़ी चुप्पी
वाणी कपूर ने एएनआई के साथ खास इंटरव्यू में अजय देवगन के साथ काम करने को सम्मान की बात बताई. उन्होंने कहा, “अभिनेताओं के लिए हमेशा ऐसे लोगों की एक बकेट लिस्ट होती है, जिनके साथ वे रचनात्मक रूप से सहयोग करना चाहते हैं. मैं हमेशा से अजय देवगन के काम की बहुत बड़ी फैन रही हूं. वह कैमरे पर प्रकृति की एक ताकत हैं और मेरे पास उनकी बहुत सारी फिल्में हैं, जो मुझे बहुत पसंद हैं. इसलिए अजय सर के साथ स्क्रीन साझा करना सम्मान की बात है, जिन्हें हमारे देश के ऑल टाइम बेस्ट एक्टर में से एक माना जाता है.”
‘मैं अपनी खुशी को रोक नहीं….’
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि उनके साथ काम करना और सेट पर उन्हें देखना एक कलाकार के तौर पर मेरे अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करेगा. रेड सबसे मनोरंजक प्रासंगिक फिल्मों में से एक है और इसमें अजय सर ने कमाल का अभिनय किया है! इसलिए, मैं वास्तव में अपनी खुशी को रोक नहीं पा रही हूं कि मैं उनकी विशाल फ्रैंचाइज का हिस्सा हूं, जो निश्चित रूप से दुनिया भर के लोगों का फिर से मनोरंजन करेगी.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










