Pushpa 2 Twitter Review: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा 2’ FLOP होगी या HIT? जानें क्या बोल रही पब्लिक

Pushpa 2 OTT Release
Pushpa 2 Twitter Review: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2: द रूल आजा रिलीज हो गई. अगर आप मूवी देखने का प्लान कर रहे तो, ये रिव्यूज पढ़ लें.
Pushpa 2: The Rule: आखिरकार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2: द रूल ने आज 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी. फिल्म के पहले दिन पहले शो को देखने के लिए फैंस की भीड़ लिनेमाघरों में देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया एक्स पर कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. अगर आप भी मूवी देखना का प्लान कर रहे तो इन रिव्यूज को देखना ना भूलें.
पुष्पा 2: द रूल का रिव्यू
एक्स पर एक यूजर ने पुष्पा 2: द रूल का रिव्यू करते हुए लिखा, ”एक हाई वोल्टेज स्टोरीलाइन के बाद मूवी एक दिल छू लेने वाले नोट पर खत्म होती है, लेकिन उसके बाद कुछ बहुत बुरा होता है. पुष्पा 2 निश्चित रूप से सभी प्रचार के लायक है. फिल्म में मैं 5 में से चार स्टार देती हूं.” एक अन्य यूजर ने एक्स पर लिखा, ”पुष्पा 2 एक शालीनता से पैक की गई कमर्शियल एंटरटेनर है, जिसका पहला हाफ और दूसरा हाफ अच्छा है, जिसकी शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन आखिरी घंटे में इसकी गति काफी कम हो गई. पहला पार्ट ठीक वहीं से शुरू होता है जहां पार्ट 1 खत्म होता है.”
जानें यूजर्स क्या कह रहे फिल्म को लेकर
एक यूजर ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का रिव्यू करते हुए लिखा, ”पुष्पा 2 जंगल में आग उगल रही है. यह फिल्म निश्चित रूप से पहले भाग का एक योग्य सीक्वल है. एक्शन, ड्रामा, इमोशन आदि हर चीज से भरपूर.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”पुष्पा 2 अभी देखना खत्म किया. एंट्री से लेकर सारी वाला डांस और क्लाइमैक्स पैसा वसूल है.” एक यूजर ने लिखा, ”मैड स्टफ. अद्भुत प्रदर्शन के लिए अल्लू अर्जुन को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई. विशेष रूप से जथारा प्रकरण और किले की लड़ाई. पूरी तरह से एड्रेनालाईन रश. सुकुमार सर ने इसे बहुत अच्छे और शानदार तरीके से लिखा और इसे बनाया. एनिमल के बाद रश्मिका मंदाना की एक और शानदार परफॉर्मेंस.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










