Pushpa 2 Movie Review: तरण आदर्श ने सिर्फ 1 शब्द में ‘पुष्पा 2’ का किया रिव्यू, क्लाइमैक्स है बवाल, जानें क्या है फिल्म में खास

Pushpa 2 OTT
Pushpa 2 Movie Review: सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग के साथ रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म के रिव्यूज आने लगे हैं.
Pushpa 2 Movie Review: अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल स्टारर फिल्म पुष्पा 2: द रूल गुरुवार यानी 5 दिसंबर को रिलीज हो गई है. पुष्पा 2 ने एडवांस बुकिंग ने भारत में पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. मूवी तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषा में रिलीज की गई है. फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है. फिल्म को लेकर रिव्यूज आने लगे हैं.
पुष्पा 2 का रिव्यू
क्रिटिक मनोबाला विजयबालन ने पुष्पा 2 का रिव्यू करते हुए एक्स पर लिखा, ”अल्लू अर्जुन ने सुकुमार के इस मास कमर्शियल टेम्पलेट में अपने रॉ और रस्टिक परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया है. पुष्पा 2 द रूल को फहद फासिल का सपोर्ट मिला, जिन्हें उनकी एक्टिंग के लिए तारीफ मिलनी चाहिए. रश्मिका मंदाना आवश्यक स्वाद जोड़ती है. ओवरऑल एक एंटरटेनर फिल्म पूरे दर्शकों के लिए.”
उमैर संधू ने फिल्म को लेकर कही ये बात
ओवरसीज सेंसर बोर्ड के सदस्य उमैर संधू ने पुष्पा 2 देखने के बाद इसका रिव्यू करते हुए एक्स पर लिखा, ”ये पूरी तरह से पैसा वसूल मूवी है, सीटी मार-एंटरटेनर जिसे सब पसंद करेंगे. बॉक्स ऑफिस पर मूवी कई रिकॉर्ड तोड़ेगी और इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म होगी.” उन्होंने लिखा, ”अल्लू अर्जुन जबरदस्त है. उनका एक्शन टॉप क्लास है कॉमिक टाइमिंग बिल्कुल परफेक्ट है. एक और नेशनल अवॉर्ड विनिंग. रश्मिका मंदाना ने अच्छा काम किया है और फहद फासिल ने शो का लाइमलाइट चु���ा लिया है. क्लाइमैक्स यूएसपी है और इंटरवल होश उड़ा देगा.”
तरण आर्दश ने फिल्म को दिए इतने स्टार
वहीं, तरण आर्दश ने एक्स पर लिखा, ”मेगा ब्लॉबबस्टर. वाइल्डफायर एंटरटेनर. सॉलिड फिल्म सभी मायनों में. सारे अवॉर्ड अल्लू अर्जुन के लिए. वह बहुत शानदार है. सुकुमार एक जादूगर है. बॉक्स ऑफिस पर तूफान आने वाला है. तरण आर्दश ने साढ़े चार स्टार फिल्म को दिया है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










