Pushpa 2 Box Office Day 6: अल्लू अर्जुन की फिल्म की कमाई में आई गिरावट, 6 दिनों में किया इतना कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Pushpa 2 TV Premiere

Pushpa 2 TV Premiere

Pushpa 2 Box Office Day 6: सुकुमार की पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर हर दिन कई रिकॉर्ड को तोड़ रही है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. आइये जानते हैं छठे दिन अल्लू अर्जुन की मूवी ने कितने करोड़ कमाए.

विज्ञापन

Pushpa 2 Box Office Day 6: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी. एक्शन थ्रिलर हर दिन धुआंधार कमाई कर रही है. वर्ल्डवाइड इसने अब तक 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. पहले दिन पुष्पा 2 ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो पहले एसएस राजामौली की आरआरआर के पास था. आइये जानते हैं छठे दिन मूवी ने कितने का कलेक्शन किया.

पुष्पा 2 ने छठे दिन कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क के अनुसार, सुकुमार की ओर से निर्देशित फिल्म ने छठे दिन यानी 10 दिसंबर को अब तक 28.91 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद टोटल क्लेक्शन 622.36 करोड़ हो गया. हालांकि आंकड़े अभी और बढ़ेंगे, जैसे ही शाम और रात के शोज की डिटेल्स सामने आएगी. पुष्पा: द रूल में 9 दिसंबर को कुल मिलाकर 25.87 प्रतिशत तेलुगु और 24.83 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी थी. वर्ल्डवाइड मूवी ने 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

पुष्पा 2 का कलेक्शन

  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 1- 174.90 करोड़
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 2- 93.8 करोड़
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 3- 119.25 करोड़
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 4- 141.05 करोड़
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 5- 64.1 करोड़
  • Pushpa 2 Box Office Collection Day 6- 52.50 करोड़

Pushpa 2 Total Collection- 645.95 करोड़

कितने करोड़ के बजट में बनी है पुष्पा 2

पुष्पा 2 ने अपने हिंदी डब वर्जन में भी कई रिकॉर्ड तोड़ हैं. जिसमें शाहरुख खान की जवान और पठान शामिल है. पुष्पा राज के रूप में अल्लू अर्जुन के शानदार परफॉर्मेंस और रश्मिका मंदाना की बेहतरीन एक्टिंग ने वर्ल्डवाइड तारीफें बटोरी. फिल्म को कथित तौर पर 400 करोड़ के बजट में बनाया गया है. अल्लू अर्जुन और रश्मिका के अलावा इसमें फहद फासिल, जगपति बाबू, राव रमेश और अनसूया भारद्वाज जैसे कलाकारों की टोली भी मौजूद है.

Also Read- Pushpa 2 Box Office: भारतीय सिनेमा की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में जगह बनाने से सिर्फ एक कदम दूर, जानें टॉप फिल्मों की लिस्ट

Also Read- Mufasa The Lion King: शाहरुख खान ने आर्यन और अबराम संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यकीन नहीं था कि वे…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola