Mufasa The Lion King: शाहरुख खान ने आर्यन और अबराम संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यकीन नहीं था कि वे…

Updated:
विज्ञापन
Mufasa The Lion King: शाहरुख खान ने आर्यन और अबराम संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यकीन नहीं था कि वे…

Mufasa The Lion King: शाहरुख खान जल्द ही अपने दोनों बेटों आर्यन और अबराम के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. तीनों 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली मुफासा: द लायन किंग में नजर आएंगे. अब एसआरके ने अपने बच्चों संग काम करने पर बात की है.

विज्ञापन

Mufasa The Lion King: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली मुफासा: द लायन किंग से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. ये मूवी किंग खान के लिए काफी खास है, क्योंकि वह पहली बार इसमें अपने दोनों बेटों संग नजर आएंगे. एसआरके जहां मुफासा की आवाज बनेंगे. वहीं आर्यन सिम्बा के रूप में लौटते हैं और अबराम युवा मुफासा की आवाज बनेंगे.

आर्यन और अबराम संग काम करने पर क्या बोले शाहरुख खान

डिज्नी फिल्म्स इंडिया की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में, शाहरुख खान ने अपने बेटों के साथ काम करने पर बात की. उन्होंने सालों पहले ‘द इनक्रेडिबल्स’ के लिए आर्यन के साथ डबिंग को याद किया. एक्टर ने कहा, “आर्यन और अबराम दोनों काफी धैर्यवान हैं. उनकी उम्र को देखते हुए मुझे यकीन नहीं था कि वे हिंदी डायलॉग्स बोलने में इतने अच्छे होंगे, लेकिन उन्होंने अपनी पंक्तियों को बेहतर बनाने के लिए समय निकालकर अच्छी तरह से तैयारी की.”

अबराम को डायलॉग बोलने में इस शख्स ने की मदद

एसआरके ने आगे कहां, ”जब आर्यन ने द इनक्रेडिबल्स के लिए डब किया, तब ये आसान था, क्योंकि उनके आसपास लोग हिंदी बोलते थे, लेकिन अब बातचीत में इंग्लिस हावी होने की वजह से अबराम ने कड़ी मेहनत की और सुहाना की मदद से 20-25 हिंदी लाइनें सीखीं. यह एक पारिवारिक प्रयास बन गया.” एक्टर ने कहा कि मैं अपने बच्चों के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हूं. जब वे आवाज दे रहे थे, तब मैंने महसूस किया कि दोनों बड़े हो गए हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो आर्यन खान अपने निर्देशन की पहली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं. वहीं शाहरुख खान सुजॉय घोष की अगली फिल्म किंग में सुहाना खान के साथ काम कर रहे हैं.

Also Read- Pushpa 2 Box Office Day 6: अल्लू अर्जुन की फिल्म की कमाई में आई गिरावट, 6 दिनों में किया इतना कलेक्शन

Also Read- Pushpa 2: IMDb की ग्लोबल लिस्ट में नंबर 1 भारतीय फिल्म, दूसरे नंबर पर भी साउथ इंडियन सुपरस्टार का जलवा

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola