प्रियंका चोपड़ा ने करियर को लेकर लड़कियों को दी अहम सलाह, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जादू चला रही हैं. देसी गर्ल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो लड़कियों को एक खास सलाह देते हुए दिख रही है.
Priyanka Chopra Video: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी एक्टिंग के अलावा अपने फैशन स्टाइल को लेकर भी जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने एक सिंगर, निर्माता के तौर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई हैं. देसी गर्ल अक्सर लड़कियों को सपने देखने और उसे पूरा करने के लिए मोटिवेट करते रहती हैं. एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो लड़कियों को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने के बारें में कह रही है.
प्रियंका चोपड़ा आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के लिए हर कोई सपना देखता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक्ट्रेस करियर को लेकर लड़कियों को सलाह देते नजर आ रही है. वो कहती है, हर लड़की को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की जरूरत है. आप सिर्फ किसी की पत्नी या किसी की बहन या किसी की बेटी नहीं हो. हालांकि ये पुराना वीडियो है, लेकिन फिर से वायरल हो रहा है.
https://www.instagram.com/p/CS_yoMAH1UC/
देसी गर्ल अक्सर अपने काम से लोगों को इंस्पायर करती है. प्रियंका का अपना फाउंडेशन, प्रियंका चोपड़ा फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड एजुकेशन भी है. वहीं, कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपनी बुक ‘अनफिनिश्ड’ रिलीज किया था, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए थे. उन्होंने इस बुक में कई ऐसी बातें बताई, जिसे कोई नहीं जानता था.
वहीं, कुछ दिन पहले प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ गोल्फ खेलते हुए दिखाई दी थी. उन्होंने तसवीरें भी पोस्ट की थी, जिसमें निक, उनके भाई केविन जोनस के साथ दिखी थी. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें निक स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आए थे.
फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट औऱ कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जी ले जरा को लेकर चर्चा में थी. पहली बार तीनों एक्ट्रेस साथ में काम करेंगी. इसके अलावा एक्ट्रेस सिटाडेल को लेकर बिजी चल रही थी. सेट से अक्सर वो तसवीरें औऱ वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










