Police Station Mein Bhoot: भूतों से भिड़ेंगे मनोज वाजपेयी, नई फिल्म का फर्स्ट लुक आउट, देखकर लगेगा डर

Published by : Ashish Lata Updated At : 01 Sep 2025 2:38 PM

विज्ञापन

पुलिस स्टेशन में भूत का फर्स्ट पोस्टर देखें फोटो- मनोज वाजपेयी इंस्टाग्राम

Police Station Mein Bhoot: मनोज वाजपेयी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. अब एक्टर हॉरर कॉमेडी "पुलिस स्टेशन में भूत" से धमाल मचाने के लिए तैयार है. इस मूवी में वह तीन दशक बाद फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा संग काम करेंगे.

विज्ञापन

Police Station Mein Bhoot: फिल्म सत्या के साथ इतिहास रचने के लगभग तीन दशक बाद, फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा और अभिनेता मनोज बाजपेयी एक बार फिर साथ में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. इस बार दोनों एक डरावनी कॉमेडी “पुलिस स्टेशन में भूत” में नजर आएंगे. इस प्रोजेक्ट में जेनेलिया डिसूजा भी हैं. मनोज बाजपेयी ने इस प्रोजेक्ट का पहला लुक शेयर किया और अपनी खुशी जाहिर की.

‘पुलिस स्टेशन में भूत’ का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर आउट

मनोज बाजपेयी ने ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर शेयर किया, जिसमें उन्हें खून से लथपथ एक खौफनाक गुड़िया को पकड़े हुए दिखाया गया है. वहीं बैकग्राउंड में एक आवाज सुनाई देती है. जिसमें “मैं तुम्हें देखता हूं” फुसफुसाती है.

‘पुलिस स्टेशन में भूत’ का फर्स्ट पोस्टर शेयर करते हुए क्या बोले मनोज वाजपेयी

पोस्टर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, “#PoliceStationMeinBhoot की शूटिंग शुरू सत्या से अब तक… कुछ जर्नी फुल सर्किल में आने के लिए होती हैं. हमारी नई हॉरर कॉमेडी ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ के लिए लगभग तीन दशकों के बाद @rgvzoomin के साथ फिर से जुड़कर रोमांचित हूं. यह खास है। @geneliad @vauve.emirates @karmamediaent @uentertainmenthub #PoliceStationMeinBhootMovie.” पोस्टर पर एक जगह लिखा है, “आप मृतकों को गिरफ्तार नहीं कर सकते.”

जेनेलिया देशमुख ने पोस्टर शेयर करते हुए क्या कहा

इस बीच, जेनेलिया देशमुख ने भी फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “पहली बार एक ऐसी दुनिया में कदम रख रही हूं, जहां डर और मस्ती का मेल है. @RGVzoomin की ओर से निर्देशित “पुलिस स्टेशन में भूत” में @bajpayee.manoj के साथ स्क्रीन शेयर करने का अनुभव बेहद मजेदार रहा.

यह भी पढ़ें- Son Of Sardaar 2 Box Office Collection: फ्लॉप होने के बाद भी सन ऑफ सरदार 2 की कमाई जारी, 1 महीने में भर लिए इतने करोड़

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola