ePaper

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Baby: शादी के दो साल बाद माता-पिता बने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

Updated at : 19 Oct 2025 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
Parineeti Chopra Raghav Chadha Baby Boy

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने बेबी बॉय के माता-पिता, फोटो- इंस्टाग्राम

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के घर बेटे का जन्म हुआ है. 2023 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने दो साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. राघव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी दी.

विज्ञापन

Parineeti Chopra Raghav Chadha Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के घर खुशियों ने दस्तक दी है. शादी के लगभग दो साल बाद, इस कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. दोनों अब एक बेबी बॉय के माता-पिता बन गए हैं. अब फैंस जोड़े को खूब आशीर्वाद और प्यार दे रहे हैं.

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने माता-पिता

राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए बेटे के जन्म की जानकारी दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “आखिरकार वो आ ही गया! हमारा लाडला. और हमें पहले की जिंदगी याद ही नहीं आ रही! बाहें भरी हैं, दिल और भी भरे हैं. पहले हम एक-दूसरे के साथ थे, अब हमारे पास सब कुछ है. शुक्रिया.” — परिणीति और राघव

इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक एविल आई (नजर न लगे) वाला कैप्शन जोड़ा.

दो साल पहले हुई थी शाही शादी

परिणीति और राघव ने 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में एक ग्रैंड वेडिंग की थी. इस शादी में बॉलीवुड और राजनीति जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं. इससे पहले, दोनों ने 13 मई 2023 को सगाई कर सभी को सरप्राइज दिया था.

कैसे शुरू हुई थी परिणीति और राघव की लव स्टोरी?

परिणीति ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में एक पॉडकास्ट में खुलकर बताया था.उन्होंने कहा कि दोनों की मुलाकात लंदन में एक इवेंट के दौरान हुई थी. वह बताती हैं, “आमतौर पर मैं बस ‘हाय-हैलो’ करके आगे बढ़ जाती, लेकिन इस बार मैंने कहा, ‘चलो नाश्ते पर मिलते हैं.’ हमें उस वक्त अंदाजा भी नहीं था कि यह मुलाकात कुछ खास बन जाएगी. कुछ ही दिनों में हमें एहसास हो गया कि हम शादी करने वाले हैं.”

फैंस से मिल रही हैं बधाइयां

जैसे ही राघव का पोस्ट सोशल मीडिया पर आया, फैन्स और सेलेब्रिटीज की ओर से शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई. सभी ने कपल को उनके नए सफर के लिए प्यार और आशीर्वाद भेजा है.

यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 18: पास या फेल? क्या 500 करोड़ कमाने के बाद ‘कांतारा चैप्टर 1’ की हालत 18वें दिन ढेर? रिपोर्ट्स से खुले पत्ते

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola