Param Sundari Collection Day 1: 'परम सुंदरी' ने ओपनिंग कलेक्शन में सिद्धार्थ की 8 फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, जानें कुल कमाई

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Aug 2025 9:15 AM

विज्ञापन

परम सुंदरी का 20वें दिन का कलेक्शन Image Source: Instagram

Param Sundari Collection Day 1: फिल्म परम सुंदरी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. यह फिल्म रोमांस और कॉमेडी का बेहतरीन मेल है, जो उत्तर भारतीय लड़के और दक्षिण भारतीय लड़की की कहानी दिखाती है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर की फिल्म ने पहले दिन स्लो स्टार्ट किया. फिरफिल्म ने सिद्धार्थ की 8 फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ दिए.

विज्ञापन

Param Sundari Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. तुषार जलोटा की ओर से निर्देशित फिल्म रोमांस और कॉमेडी का शानदार मिश्रण है. एक उत्तर भारतीय लड़के और दक्षिण भारतीय लड़की की कहानी को दिखाती है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर स्लो स्टार्स किया. हालांकि ‘परम सुंदरी’ ने सिद्धार्थ की 5 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को मात दे दी. वह फिल्में कौन-कौन सी है, यहां आपको बताते हैं.

‘परम सुंदरी’ ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर यह फिल्म ‘परम सुंदरी’ मॉडर्न लव स्टोरी है. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, मूवी ने पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म के सामने ‘वश लेवल 2’, ‘कुली’, ‘वॉर 2’, ‘हृदयपूर्वम’ और ‘लोकाह’ जैसी मूवीज है, जो इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘परम सुंदरी’ ने उनकी इन फिल्मों के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड तोड़ डाला

  • जबरिया जोड़ी- 2.70 करोड़
  • अ जेंटलमैन- 4.04 करोड़
  • इत्तेफाक- 4.05 करोड़
  • योद्धा- 4.25 करोड़
  • हंसी तो फंसी- 4.65 करोड़
  • बार बार देखो- 6.81 करोड़
  • कपूर एंड सन्स- 6.85 करोड़
  • मरजावां- 7.03 करोड़

सन ऑफ सरदार 2 का बजट

फिल्म ‘परम सुंदरी’ पहले जुलाई में ही रिलीज होने वाली थी और इसका क्लैश अजय देवगन-मृणाल ठाकुर की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 से होने वाला है. हालांकि बाद में मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी. बॉलीवुड शादीज की एक रिपोर्ट के अनुसार मूवी का बजट लगभग 40-50 करोड़ रुपये है. मैडॉक फिल्म्स की ये मूवी की कहानी एक नॉर्थ इंडियन लड़के और साउत इंडियन लड़के की है, जो एक-दूसरे से स्वभाव और सोच में काफी अलग होते हैं. हालांकि सिचुएशन ऐसा बनता है कि उन दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है.

यह भी पढ़ें- Param Sundari Box Office Day 1: धीमी शुरुआत के बावजूद ‘परम सुंदरी’ का धमाका, पहले दिन ही इन 24 फिल्मों को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola