Nishaanchi OTT Release: अनुराग कश्यप की ‘निशानची’ अब दोनों पार्ट्स के साथ ओटीटी पर रिलीज, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 14 Nov 2025 6:29 PM

विज्ञापन

निशानची ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Nishaanchi OTT Release: अनुराग कश्यप की दो-भागों वाली फिल्म ‘निशानची’ अचानक दोनों भागों के साथ ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. जानें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, स्टोरी और प्लॉट डिटेल्स.

विज्ञापन

Nishaanchi OTT Release: अनुराग कश्यप ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए अपनी दो-भागों वाली क्राइम ड्रामा “निशानची” के दोनों भागों को एक साथ ओटीटी पर रिलीज कर दिया है. सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुए पहले पार्ट को 14 नवंबर से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम किया जाना था, लेकिन प्लेटफार्म ने बिना किसी अनाउंसमेंट के उसी दिन ‘निशानची 2’ भी रिलीज कर दिया, जिसके बाद दर्शकों के लिए यह एक डबल बोनस साबित हुआ. ऐसे में अब जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स, कहानी और प्लॉट.

निशानची के दोनों पार्ट्स किस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं?

शुक्रवार को प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर निशानची के स्टार्स का एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “बब्लू, डबलू और रिंकू – गरीब गैंग की पूरी कहानी, नहीं देखोगे क्या? #निशानचीऑनप्राइम, अभी देखें.” इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने सवाल पूछना शुरू कर दिया कि पार्ट 2 कब आएगा? फिर जब उन्होंने प्राइम वीडियो पर “निशानची” सर्च किया, तो उन्हें दोनों पार्ट्स एक साथ उपलब्ध मिले. अब यह पता चलने के बाद फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है.

निशानची की कहानी

अनुराग कश्यप की “निशानची” 2006 के कानपुर की पृष्ठभूमि में ले जाती है. यह कहानी दो जुड़वां भाइयों बबलू और डबलू (ऐश्वर्य ठाकरे) के इर्द-गिर्द घूमती है. बबलू और उसकी दोस्त रिंकू (वेदिका पिंटो) बैंक डकैती की कोशिश करते हैं, लेकिन प्लान फेल हो जाता है. बबलू पुलिस के हाथ आ जाता है और उसे 10 साल की जेल हो जाती है. वहीं दूसरा भाई डबलू रिंकू के साथ समय रहते फरार हो जाता है.

अब बड़ा सवाल क्या बबलू एक कुख्यात गैंगस्टर बनता है? या वह अपने परिवार के साथ बेहतर जिंदगी की तलाश करता है? इन सवालों का जवाब जानने के लिए आपको “निशानची” के दोनों भाग देखने होंगे, जो अब ओटीटी पर उपलब्ध हैं.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 OTT Release: थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर आएगी अक्षय-अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’, जानें कब और कहां देखें

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola