Animal: नाना पाटेकर ने रणवीर कपूर की फिल्म का किया रिव्यू, कहा- इसे देखना तो नहीं चाहता…

Animal: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी. अब सालों बाद नाना पाटेकर ने मूवी का रिव्यू किया है.
Animal: नाना पाटेकर लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उन्होंने ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘परिंदा’, ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में काम किया है. अब एक्टर अनिल शर्मा की ओर से निर्देशित फिल्म वनवास में नजर आएंगे. इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में नाना अनिल कपूर से मिले. यहां उन्होंने रणबीर कपूर की एनिमल को लेकर बात की.
नाना पाटेकर ने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का किया रिव्यू
नाना पाटेकर ने एनिमल को लेकर अपना रिव्यू दिया. उन्होंने कहा कि वह शुरू में एनिमल देखना नहीं चाहते थे, लेकिन उनके दोस्तों ने उन्हें फिल्म देखने के लिए मना लिया. उन्होंने फिल्म में अनिल कपूर के परफॉर्मेंस की तारीफ भी की. उन्होंने साझा किया कि फिल्म में अन्य लोगों की तुलना में अनिल का अभिनय ज्यादा संयमित था.
एनिमल फिल्म के बारे में
बता दें कि एनिमल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी. इसने जवान, पठान, गदर 2 जैसी कई हिट फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था. एनिमल की दिलचस्प कहानी को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. हालांकि कई लोगों ने फिल्म के कुछ सीन्स की आलोचना भी की. कई लोगों का मानना है कि फिल्म नारीवाद विरोधी है और महिलाओं के प्रति अनादर दर्शाती है. फिल्म में रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं.
Also Read- Animal Park: तृप्ति डिमरी ने एनिमल पार्क को लेकर शेयर किया बड़ा अपडेट, बोली- यह होने वाला है…
Also Read- Animal की ब्लॉकबस्टर सफलता को बॉबी देओल ने क्यों नहीं किया सेलिब्रेट, बोले- वहां बहुत कुछ…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










